फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU will start offline classes for all courses in this month

इस माह में सभी कोर्सेज की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करेगी पीयू

Thu, 03 Mar 2022 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
PU will start offline classes for all courses in this month
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इस माह के अंत तक सभी विभागों के सारे कोर्सेज की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने जा रही है। क्रमबद्ध तरीके से परिसर को खोलने के सिलसिले में पीयू डीयूआई दफ्तर की ओर से बुधवार को नोटिस जारी किया गया। इसमें सभी कोर्सेज की कक्षाओं को कैसे बुलाया जाएगा, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं छात्रावासों को भी पहले की तरह सामान्य तरीके से खोलने के आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डीयूआई की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार पांच वर्षीय यूजी कोर्स के चौथे साल, चार वर्षीय यूजी कोर्स के तीसरे साल, तीन वर्षीय यूजी कोर्स के के दूसरे साल, दो वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल की ऑफलाइन कक्षाएं 10 मार्च से शुरू होगी। पांच वर्षीय यूजी कोर्स के तीसरे साल, चार वर्षीय यूजी कोर्स के दूसरे साल, तीन वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल के विद्यार्थियों की कक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी। पांच वर्षीय यूजी कोर्स के दूसरे साल, चार वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल की कक्षाएं 25 मार्च से शुरू होगी। पांच वर्षीय यूजी कोर्स के पहले साल के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं 31 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर छात्रावास करना पड़ सकता है खाली
मेरिट के आधार पर योग्य विद्यार्थियों को ही छात्रावास मिलेंगे। विद्यार्थियों को शेयरिंग में रहना होगा। अगर कोरोना महामारी के कारण स्थितियां खराब होती है तो विद्यार्थियों से छात्रावास खाली करवाया जा सकता है। विद्यार्थियों को अभिभावकों से लिखित में लेना होगा कि उनका बच्चा कोरोना के सभी मानकों का पालन करेगा। कोरोना टीके की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। वहीं 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी। छात्रावास में मेहमान के आने व ठहरने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूआईएलएस ने छात्रों को कक्षाओं का भेजा नोटिस
तीन वर्षीय कानून विभाग ने पहले ही अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर ली हैं। वहीं यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (पांच वर्षीय लॉ) ने बुधवार को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए नोटिस निकाला है। इसके अनुसार बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर और मास्टर ऑफ लॉ के चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं चार मार्च से और एक वर्षीय एलएलम के दूसरे सेमेस्टर और दो वर्षीय एलएलम के दूसरे सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed