फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU took trial final year exam process got right

पीयू ने फाइनल ईयर परीक्षा का ट्रायल लिया, प्रक्रिया सही पाई

Sun, 13 Sep 2020 12:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
PU took trial final year exam process got right
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने फाइनल ईयर की परीक्षा कराने के लिए शनिवार को ट्रायल लिया। प्रश्नपत्र डाउनलोड होने से लेकर उत्तर पुस्तिका को अपलोड कर देखा गया। सभी बिंदुओं पर काम सही पाया गया। अब कॉलेज अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही केंद्रों पर सहायक कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान व्हाट्सएप के जरिये भी प्रश्नपत्र आए और देखने के बाद हल भी किया गया। पीयू ने कहा है कि विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है। डाउनलोडिंग का समय भी आधा घंटा रहेगा। इसके अलावा पीयू ने प्राचार्यों की ओर से ऑनलाइन परीक्षा पर आए सुझावों पर भी काम किया है। यह भी बताया है कि प्रश्नपत्र को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है और उत्तर पुस्तिका को कैसे अपलोड करना होगा। कक्षा व सेमेस्टर का भी विद्यार्थियों का चयन करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता के भी बंदोबस्त किए गए हैं। ई-मेल के आकार-प्रकार पर भी पीयू ने कार्य किया है। वहीं, दूसरी ओर विद्यार्थी भी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। मालूम हो कि पीयू की परीक्षाएं 17 सितंबर से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed