फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student union elections will be held in Panjab University on September 6

Chandigarh News: पीयू में छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल, 31 अगस्त को नामांकन, छह सितंबर को मतदान

Sun, 27 Aug 2023 12:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 27 Aug 2023 12:00 AM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी में लगभग 16 से 17 हजार छात्र-छात्राएं हैं। वहीं शहर के विभिन्न कॉलेजों में भी लगभग 45 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में मुख्य रूप से डीएवी कॉलेज-10, खालसा कॉलेज-26, पीजीजीसी-11, पीजीजीसीजी-11, पीजीजीसी-46, पीजीजीसीजी-42, एसडी कॉलेज हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Student union elections will be held in Panjab University on September 6
पंजाब यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध शहर के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल शनिवार को बज गया। 31 अगस्त को नामांकन और छह सितंबर को चुनाव होंगे। पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) जितेंद्र ग्रोवर ने प्रेसवार्ता कर छात्रसंघ चुनाव की तारीख और कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव की तिथि घोषित होते ही पीयू और कॉलेजों में आचार संहिता लागू हो गई।

विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की उपस्थिति 31 अगस्त तक 75 प्रतिशत होनी आवश्यक है, अन्यथा नामांकन रद्द हो जाएगा। नामांकन के दौरान उम्मीदवार के पास दसवीं और बारहवीं का मूल अंकपत्र होना आवश्यक है। इसके बिना नामांकन दाखिल नहीं हो सकेगा। चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रिंटेड चुनावी सामग्री के इस्तेमाल पर पाबंदी लग गई है। अगर उम्मीदवार के पास प्रिंटेड चुनावी सामग्री पाई गई तो कार्रवाई होगी। इसके अलावा उम्मीदवार लिंगदोह कमेटी के नियमों की अवहेलना करता है तो उसका चुनाव रद्द हो सकता है।

विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम

  • 30 अगस्त: पीयू और कॉलेजों के छात्र संगठनों की विभिन्न विभागों के चेयरपर्सन और सुरक्षा को लेकर एसएसपी के साथ बैठक होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 31 अगस्त: सुबह 9:30 से 10:30 बजे नामांकन भरा जाएगा। 10:35 बजे छंटनी होगी। दोपहर 12 बजे उम्मीदवारों की सूची संबंधित विभाग में लगा दी जाएगी। दोपहर 12:30 से डेढ़ बजे तक आपत्ति दर्ज हो सकेगी। दोपहर 2:30 बजे उम्मीदवारों की प्रोविजनल सूची जारी होगी।
  • 01 सितंबर: सुबह 10 बजे उम्मीदवारों की अप्रूव्ड सूची जारी की जाएगी। सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय रहेगा। दोपहर 12:30 बजे डीएसडब्ल्यू दफ्तर को फाइनल सूची देनी होगी। दोपहर 2:30 बजे डीएसडब्ल्यू दफ्तर की ओर से उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी।
  • 06 सितंबर: सुबह 9:30 बजे चुनाव के लिए मतदान शुरू होगा जो 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद रिटर्निंग अफसर की ओर से बैलेट बॉक्स को काउंटिंग के लिए जिम्नेजियम हॉल ले जाया जाएगा। दोपहर 12 बजे विभिन्न विभागों के डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) का परिणाम संबंधित विभाग में घोषित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जिम्नेजियम हॉल में वोटों की गिनती शुरू होगी और ऑफिस पदाधिकारियों (बीयरर्स) का परिणाम शाम तक घोषित किया जाएगा।
  • 11 सितंबर: दोपहर 12 बजे तक विभिन्न विभागों के अध्यक्षों की ओर से डीएसडब्ल्यू दफ्तर को डीआर का परिणाम भेजा जाएगा।
  • 13 सितंबर: सुबह 11 बजे फिजिक्स ऑडिटोरियम में एग्जीक्यूटिव सदस्यों का चुनाव करवाया जाएगा। इसमें सिर्फ चयनित डीआर और आफिस पदाधिकारी ही हिस्सा ले सकेंगे।

इन पदों के लिए होगा चुनाव

छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के पदों पर होगा। इसके अलावा हर विभाग में डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव (डीआर) पद के लिए चुनाव होगा। इसके बाद डीआर और ऑफिस पदाधिकारी मिलकर पांच एग्जीक्यूटिव सदस्यों का चुनाव करेंगे। ऑफिस पदाधिकारी और एग्जीक्यूटिव सदस्य से मिलकर पूरा छात्रसंघ (काउंसिल) बनेगा।

पीयू और कॉलेजों के 60 हजार से अधिक छात्र लेंगे हिस्सा

पंजाब यूनिवर्सिटी में लगभग 16 से 17 हजार छात्र-छात्राएं हैं। वहीं शहर के विभिन्न कॉलेजों में भी लगभग 45 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में मुख्य रूप से डीएवी कॉलेज-10, खालसा कॉलेज-26, पीजीजीसी-11, पीजीजीसीजी-11, पीजीजीसी-46, पीजीजीसीजी-42, एसडी कॉलेज हिस्सा लेंगे। संबद्ध कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को मिलाकर 60 हजार से अधिक छात्र चुनावी रण में हिस्सा लेंगे।

इनके बीच रहेगा मुकाबला

पीयू और संबद्ध कॉलेजों में मुख्य रूप से छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, एचएसए, सीवाईएसएस, पुसू, एनएसयूआई, सोई, पीएसयू ललकार, एसएफएस और इनसो के बीच मुकाबला होगा। वहीं, अन्य पदों पर आईएसए, इनसो, सोपू, एचपीएसयू, हिमसू, पीयूएचएच, पीएसओ छात्र संगठन चुनावी दांव पेच लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed