फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU student Guru Vinayak became the best painter

पीयू के छात्र गुरु विनायक बने बेस्ट पेंटर

Sat, 19 Jun 2021 02:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
PU student Guru Vinayak became the best painter
छात्र गुरु विनायक सिंह की पेंटिंग। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र गुरु विनायक सिंह ने बेस्ट पेंटर का पुरस्कार जीता है। कोरियन एंबेसी ने यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की थी। गुरु विनायक सिंह को एंबेसी ने साढ़े तीन लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए हैं। इस पर पीयू ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की इलेक्ट्रॉनिक्स विंग में द्वितीय वर्ष के छात्र गुरु विनायक सिंह सात साल से शौकिया पेंटिंग कर रहे हैं। वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। पिछले साल कोरियन एंबेसी ने खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया और देश के सभी आयु वर्ग के लोगों को पेंटिंग के लिए आमंत्रित किया। कोरोना के कारण प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। इस प्रतियोगिता के लिए कोई भी विषय चुन सकते थे। इसके तहत ही गुरु विनायक सिंह ने प्रकृति को परिभाषित करते हुए पेंटिंग बनाई और उसे स्कैन करके एंबेसी को भेजा। अब इसके परिणाम जारी किए गए हैं, जिसमें गुरु विनायक सिंह को पहला पुरस्कार दिया गया है। अब 21 जून से दो माह के लिए प्रदर्शनी ऑनलाइन आयोजित होने जा रही है, उसमें गुरु विनायक की पेंटिंग दिखेगी। इसमें नामी पेंटर अपनी कला दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed