फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate members will be reduce

पीयू सीनेट के सदस्य होंगे कम

Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
PU Senate members will be reduce
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी शासन सुधार के लिए उच्चस्तरीय कमेटी की तीसरी बैठक सोमवार को तीन घंटे तक चली। कमेटी ने आए सभी सुझावों को ध्यान में रखा और एक राय बनी है कि सीनेट में सदस्यों की संख्या कम होनी चाहिए। इसके अलावा कमेटी डीन आदि के चुनाव की पक्षधर नहीं है। कई अन्य बदलाव भी कमेटी चाहती है, जिसकी गोपनीय रिपोर्ट चांसलर कार्यालय भेजी जाएगी। इससे पहले पंजाब सरकार के विचार एक सप्ताह में आएंगे, जिसे शामिल करते हुए कमेटी चांसलर को भेजेगी।
विज्ञापन

पीयू शासन सुधार के लिए 11 सदस्यीय कमेटी ने बैठक की। कमेटी ने आए 250 से अधिक सुझावों पर मंथन किया। हर सुझाव पर बात की। सदस्यों ने कहा कि सीनेट के सदस्यों की संख्या कम करने, स्नातक वर्ग के चुनाव की आवश्यकता न होने, पीयू के शिक्षकों की भागीदारी सीनेट में बढ़ाने समेत कई सुझाव आए। इन सभी सुझावों पर एक-एक कर बात हुई है। समिति बैठक के निर्णय को चांसलर कार्यालय भेजेगी। चांसलर कार्यालय इन सिफारिश को कब लागू करवाएगा? यह अभी तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि एकेडमिक पदों पर शिक्षकों को ही कमेटी बैठाना चाहती है। साथ ही राजनीति से सीनेट को दूर रखना भी उनका मकसद है ताकि शिक्षण कार्य बेहतर ढंग से हो सकें। शिक्षकों की भागीदारी बढ़ने से समस्याएं और जल्दी हल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed