फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Senate elections: tough competition among candidates, fast running campaign

पीयू सीनेट चुनाव : उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला, तेजी से चल रहा प्रचार

Tue, 20 Apr 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
PU Senate elections: tough competition among candidates, fast running campaign
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार एसोसिएट व असिस्टेंट कांस्टीट्यूएंसी की चार सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। मुकाबला कड़ा है। इस वर्ग का चुनाव 10 मई को होगा, जिसमें 439 लोग वोट डालेंगे।
विज्ञापन

पीयू कैंपस से दस सीटों के लिए चुनाव होता है। इनमें छह सीटें फैकल्टी वर्ग और चार सीटें एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए होती हैं। इन सीटों पर भी ग्रुप अपने चेहरे मैदान में उतारते हैं। इस चुनाव के लिए कैंपस में पांच बूथ बनाए गए हैं। विज्ञान व कला संकाय से दो-दो सदस्य चुनकर सीनेट में जाएंगे। मतदान के बाद 12 मई को इसका रिजल्ट आएगा। इन चार सीटों की जीत के लिए पीयू के धुरंधर व ग्रुप संचालक रात-दिन एक किए हुए हैं। हालांकि धुरंधर भी खुद मैदान में हैं। सूत्रों का कहना है कि बैठकों का दौर चल रहा है। फोन से लेकर सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन

इनसेट---
ये हैं मैदान में
एसोसिएट व असिस्टेंट कांस्टीट्यूएंसी की चार सीटों के लिए सात उम्मीदवार खड़े हैं। डॉ. सुमन मोर, डॉ. अजय रंगा, डॉ. प्रवीन गोयल, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. समरजीत, डॉ. प्रवीन कुमार व डॉ. नवरीत चुनाव लड़ रही हैं। सात उम्मीदवार आने के बाद मुकाबला कड़ा हो गया, जो एक-दूसरे के वोट काटेंगे। इनको जिताने के लिए दिग्गज पूरी ताकत झोंके हुए हैं। साथ ही प्रत्याशी भी मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
संकाय वर्ग का चुनाव 26 अप्रैल को
संकाय वर्ग का चुनाव 26 अप्रैल को होने जा रहा है। छह सीटों के लिए यह चुनाव होगा। इसके लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस वर्ग के चुनाव में दिग्गज खड़े हुए हैं। एक-एक वोट के लिए यहां लड़ाई है। वोटों का गणित सभी लोग लगा रहे हैं। यहां भाजपा बनाम कांग्रेस है। अब तक सीनेट में कांग्रेसी सदस्यों का दबदबा रहा है। इस बार भाजपा सदस्य ताकत लगा रहे हैं। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए नेताओं की भी मदद ले रहे हैं। कुछ अन्य तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। इस बार कोरोना के कारण कोई सार्वजनिक बैठक नहीं हो पा रही है। कुछ प्रत्याशी भी कोरोना की चपेट में आए हुए हैं। इसलिए मेलमिलाप किसी से किया नहीं जा रहा है। फोन के जरिए ही प्रचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed