{"_id":"62d1cc3b3b9811760b2949a5","slug":"pu-released-academic-schedule-classes-will-start-from-august-1-chandigarh-news-pkl4566919191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू ने जारी किया अकादमिक शेड्यूल, एक अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू ने जारी किया अकादमिक शेड्यूल, एक अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को अकादमिक शेड्यूल जारी कर दिया। इसके अनुसार पीयू के टीचिंग विभागों और रीजनल सेंटरों में एक अगस्त से कक्षाएं शुरू जाएंगी। दाखिला प्रक्रिया एक अगस्त से लेकर छह अगस्त के बीच छह दिनों में करवानी होगी। वहीं पीयू एंट्रेस टेस्ट के अलावा होने वाली नई कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया आठ अगस्त से 22 अगस्त तक 13 दिनों में पूरी करवानी होगी। लेट फीस के साथ 8 सितंबर तक दाखिला करवा सकते हैं।
अकादमिक शेड्यूल 2022-23 के अनुसार अकादमिक टर्म-1 (ओड सेमेस्टर) 1 अगस्त से 2 दिसंबर तक 90 दिनों का होगा। सेमेस्टर परीक्षाएं तीन दिसंबर से 27 दिसंबर तक करवाई जाएगी। सर्दियों की छुट्टियां 28 दिसंबर से आठ जनवरी 2023 तक 12 दिनों की होगी। अकादमिक टर्म-2 (ईवन सेमेस्टर) 9 जनवरी 2023 से शुरू होगा और 12 मई को खत्म होगा। यह भी 90 दिनों का होगा। इसमें सेमेस्टर परीक्षाएं 13 मई से शुरू होकर 6 जून तक चलेगी। वहीं गर्मियों की छुट्टियों के लिए टैनेटिव तारीखें 4 जून से 9 जुलाई तक 36 दिनों की रहेंगी।
एफिलिएटेड कॉलेजों में पुराने छात्रों की कक्षाएं 13 अगस्त से होंगी शुरू
पीयू के एफिलिएटेड कॉलेजों में अभी चल रही कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगी। प्रिंसिपल की अनुमति से लेट दाखिला फीस के साथ 15 से 31 अगस्त के बीच दाखिला हो सकेगा। वहीं छात्रों की कक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होगी। वहीं ऑड सेमेस्टर 13 अगस्त से शुरू होकर 25 नवंबर तक 90 दिनों का होगा। ईवन सेमेस्टर 16 जनवरी से शुरू होकर 29 अप्रैल तक 90 दिनों का होगा।