फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU professor filed patent for biotechnology invention

Chandigarh News: पीयू के प्रो. ने जैव प्रौद्योगिकी आविष्कार के लिए दायर किया पेटेंट

Sun, 20 Jul 2025 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
PU professor filed patent for biotechnology invention
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शोधकर्ता और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप वी पवार ने जैव प्रौद्योगिकी आविष्कार के लिए पेटेंट दायर किया है। उनके साथ पीयू की पीएचडी शोधार्थी खुशबू पठानिया भी शामिल हैं। यह कैंसर अनुसंधान पर केंद्रित है। 3डी सेल कल्चरिंग के लिए इस पेटेंट को भारतीय पेटेंट कार्यालय ने इसे प्रकाशित किया है। यह कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के डॉ. विक्रमादित्य यादव के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग का भी प्रतीक है। यह शोध प्राकृतिक ट्यूमर सूक्ष्म वातावरण की अधिक सटीकता से नकल करके 3डी कोशिका संवर्धन प्रणाली पर आधारित है। यह कैंसर जीव विज्ञान अध्ययन और औषधि परीक्षण विशेष रूप से स्तन कैंसर अनुसंधान के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed