{"_id":"612012d68ebc3e79d63abee6","slug":"pu-may-call-all-graduate-students-in-september-chandigarh-news-pkl424082516","type":"story","status":"publish","title_hn":"परास्नातक के सभी छात्रों को सितंबर में बुला सकती है पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परास्नातक के सभी छात्रों को सितंबर में बुला सकती है पीयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय अगले माह सभी परास्नातक के विद्यार्थियों को कैंपस बुला सकता है। इसकी योजना अधिकारी बना रहे हैं। साथ ही इसी माह के आखिर तक छात्रावासों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।
पीयू लगभग दो साल से बंद है। इस कारण पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। शोधार्थियों को तो पीयू ने बुला लिया, लेकिन अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दिक्कतें आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू पर कैंपस खोलने का दबाव चारों ओर से पड़ रहा है। स्कूल तक खुल गए। ऐसे में अब पीयू को कैंपस खोलना ही होगा।
बताया जाता है कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में परास्नातक के सभी छात्रों को कैंपस में बुलाए जाने की योजना है। परास्नातक कक्षाओं में लगभग तीन हजार विद्यार्थी हैं। पीयू की एक योजना यह भी है कि परास्नातक कक्षाओं में रोस्टर लागू कर दिया जाए। इससे कैंपस में एक साथ छात्र नहीं जुटेंगे। स्नातक के छात्रों को बुलाने पर निर्णय अभी लिया जाना बाकी है, क्योंकि उनकी संख्या सर्वाधिक है। अभी ऐसी संभावना है कि उनकी पढ़ाई आगे भी ऑनलाइन ही चल सकती है। हालांकि पीयू का अंतिम निर्णय क्या है, यह किसी को नहीं पता।