{"_id":"9e4ac173c9ba3bc78a67b3d6401a5e83","slug":"pu-late-for-neck-acredation-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार पीयू को नहीं मिलेगी यूजीसी ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार पीयू को नहीं मिलेगी यूजीसी ग्रांट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के पास मौजूदा समय में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडेशन काउंसिल (नैक) की मान्यता नहीं है। पीयू प्रशासन की लेटलतीफी के कारण नैक को समय पर 2014-15 सत्र के लिए भेजे जाना वाला डाटा नहीं मिल सका।
विज्ञापन
पीयू की नैक से जनवरी 2014 में एक्रेेडेशन खत्म हो चुकी है। नैक की वेबसाइट पर इस संबंध में जानकारी दी गई है। पीयू का नैक लिस्ट में 656वां स्थान है। गौरतलब है कि देश की सभी यूनिवर्सिटी और कालेज को नैक से एक्रेडेशन अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें यूजीसी से ग्रांट मिल सकती है।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में पीयू डीयूआई प्रो.एके भंडारी का कहना है कि पीयू ने दिसंबर 2014 में ही आवेदन कर दिया था, लेकिन नैक ने कुछ संशोधन के लिए कहा था, उस डाटा को भी पीयू ने भेज दिया है। प्रो.भंडारी के अनुसार नैक ने अब सभी यूनिवर्सिटी को 2015 तक का समय दे दिया है।
विज्ञापन