{"_id":"57b60f7a4f1c1b1f176eb7dd","slug":"pu-is-going-to-honour-mp-kirron-kher-husband","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर को सम्मानित करेगा पीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर को सम्मानित करेगा पीयू
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
अनुपम खेर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने फिल्म अभिनेता और शहर की सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर को 2016-17 के पंजाब यूनिवर्सिटी कला रत्न और जानी मानी साहित्यकार दलीप कौर टिवाणा को साहित्य रन अवार्ड से नवाजा जाएगा। पीयू कुलपति की ओर से गठित कमेटी ने इनके नाम पर मुहर लगा दी है।
अब शुक्रवार को होने वाली पीयू सिंडीकेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र की दो अन्य हस्तियों को भी सालाना साहित्य और विज्ञान रत्न अवार्ड के लिए चुना जाएगा। पीयू ने कुछ साल पहले साहित्य, कला और विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोगों के लिए तीन विशेष अवार्ड शुरू किए थे। पीयू हर साल दीक्षांत समारोह में ये अवार्ड देता है।
14 अगस्त को पीयू कुलपति की ओर से सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब बठिंडा कुलपति डॉ.एसएस जोहल की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने साहित्य रत्न के लिए पंजाबी की जानी मानी लेखिका डॉ.दलीप कौर टिवाना, कला रत्न के लिए अभिनेता अनुपम खेर और विज्ञान रत्न के लिए इंदौर स्थित राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर डॉ.पीडी गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई है। अब कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए 19 अगस्त को पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट बैठक में प्रस्ताव को रखा जाएगा। इस फैसले पर अंतिम मुहर पीयू सीनेट लगाएगी।

प्रो.मुरली मनोहर जोशी को पीयू देगा मानद उपाधि
साहित्यकार दलीप कौर टिवाणा
- फोटो : Amar ujala
पंजाब यूनिवर्सिटी ने अगले दीक्षांत समारोह में चार हस्तियों को मानद उपाधि देने का फैसला लिया है। पीयू कुलपति की ओर से गठित कमेटी ने भारत में पैदा हुए जाने माने साइंटिस्ट डॉ.नरेंद्र सिंह कपानी, बीजेपी के वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो.मुरली मनोहर जोशी, हरित क्रांति में अहम योगदान देने वाले डॉ.जेएस कुश और पंजाब यूनिवर्सिटी एल्युमनी और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जगदीश सिंह खेर को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने का प्रस्ताव है। इस पर भी पीयू सिंडीकेट में मुहर लगेगी।
पीयू बजट पर लगेगी मुहर
शुक्रवार पीयू सिंडीकेट बैठक में 2016-17 के बजट को मंजूरी दी जाएगी। गौरतलब है कि एक अगस्त को बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग में पीयू के 502.11 करोड़ का बजट पारित किया गया था। जिसमें पीयू की कुल आय 249.51 करोड़ होने की उम्मीद जताई गई है।