{"_id":"6213f8fa6116930f987ba992","slug":"pu-dui-prof-tomar-became-the-vice-chancellor-of-ymca-chandigarh-news-pkl4427250195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू डीयूआई प्रो. तोमर बने वाईएमसीए के कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू डीयूआई प्रो. तोमर बने वाईएमसीए के कुलपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. सुशील कुमार तोमर का चयन जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति के पद के लिए हुआ है। इसका आदेश हरियाणा के गवर्नर और यूनिवर्सिटी के चांसलर बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को जारी किया। इसके तहत उन्हें तीन साल के लिए पदभार सौंपा गया है।
प्रो. एसके तोमर वर्तमान में पंजाब यूनिवर्सिटी में डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह एचआरडीसी के निदेशक भी है। इसके अलावा प्रो. तोमर डीन रिसर्च और डीएसडब्ल्यू के तौर पर पीयू में सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी के लिए हुए इंटरव्यू पैनल में भी प्रो. तोमर का चयन शीर्ष पांच प्रतिभागियों में हुआ था। उन्हें तकरीबन 33 वर्षों का अकादमिक अनुभव है। 119 शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। आठ शोधार्थियों ने उनके निर्देशन में पीएचडी पूरी की है। प्रो. तोमर अप्लाइड मैथ्स और कॉन्टिनम मैकेनिक्स के विशेषज्ञ हैं। वह गुरु सिख स्टडीज विभाग, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, यूबीएस, उर्दू विभाग, गणित विभाग के अध्यक्ष के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके डीयूआई के पद छोड़ने के बाद वरिष्ठता के आधार पर तत्कालीन डीन रिसर्च रेणु विज को डीयूआई की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है।