फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Cric corridor will be expanded students of private educational institutions will also acquire knowledge

चंडीगढ़: पीयू क्रिक कॉरिडोर का होगा विस्तार, निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी अर्जित करेंगे ज्ञान

Mon, 11 Oct 2021 03:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 11 Oct 2021 03:17 PM IST
सार

क्रिक कॉरिडोर के संचालन के लिए नए नियम बनाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए पीयू एक बैठक निदेशकों के साथ कर चुका है। अब अगली बैठक में इसे फाइनल कर दिया जाएगा। क्रिक कॉरिडोर की एक ही बस है, इसलिए स्टूडेंट्स की संख्या के मुताबिक एक और बस खरीदी जा सकती है। इस बस का खर्च सभी संस्थान मिलकर उठाएंगे।

विज्ञापन
PU Cric corridor will be expanded students of private educational institutions will also acquire knowledge
पंजाब यूनिवर्सिटी

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी क्रिक कॉरिडोर का विस्तार करने जा रहा है। इसमें निजी विश्वविद्यालय व कॉलेज भी शामिल किया जाएगा। इन संस्थानों के विद्यार्थी भी कॉरिडोर में शामिल संस्थानों के संसाधनों का लाभ उठा पाएंगे। यह प्रस्ताव लगभग तैयार है। इसके लिए खुला प्रस्ताव दिया जाएगा, जो कॉलेज या विश्वविद्यालय इसमें शामिल होंगे, उन्हें इसके मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
विज्ञापन


क्रिक कॉरिडोर की स्थापना पूर्व वीसी प्रो. एके ग्रोवर के समय में हुई थी। पीयू ने बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों को इस कॉरिडोर में शामिल किया। उसका लाभ भी अब मिल रहा है। इन शिक्षण संस्थानों के 60 हजार से अधिक विद्यार्थी एक-दूसरे कॉलेजों के संसाधनों का फायदा उठा रहे हैं। इस कॉरिडोर का उद्देश्य है कि जिन संस्थानों में कम संसाधन हैं, वहां के विद्यार्थी दूसरे कॉलेजों में जाकर संसाधनों का प्रयोग करें और ज्ञान ग्रहण करें। अब इस कॉरिडोर से और शिक्षण संस्थान जोड़े जा रहे हैं। इस बार निजी क्षेत्र के संस्थानों को बुलावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संस्थानों की लाइब्रेरी को जोड़ने की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि 29 शिक्षण संस्थानों की लाइब्र्रेरी को भी ऑनलाइन जोड़ने की तैयारी चल रही है। इन संस्थानों के विद्यार्थी किसी भी संस्थान में जाकर किताबें जारी करा सकेंगे। ऑनलाइन किताबें जितनी होंगी, वे भी विद्यार्थी एक पासवर्ड के जरिए पढ़ सकेंगे। यह भी कहा जा रहा है क्रिक कॉरिडोर से जुड़े किसी भी संस्थान में कोई भी अच्छा विशेषज्ञ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेता है तो उसका लाभ अन्य संस्थानों को भी दिलाया जाएगा। विदेश से आने वाले विशेषज्ञ का इस प्रणाली से खर्च भी निकल आएगा और उनके ज्ञान का लाभ सभी संस्थानों के विद्यार्थी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी

पीयू की उपलब्धियां एक छत के नीचे होंगी
पीयू एक ओर योजना बना रही है। पीयू की सभी उपलब्धियां एक ही छत के नीचे करने की तैयारी चल रही है। हर विभाग से उनकी उपलब्धियां जानी गई हैं। उनके द्वारा तैयार की गई तकनीक, पेटेंट, मशीन, उपकरण आदि यहीं रखे जाएंगे। इसके लिए जगह चयन की जा रही है। सैफ लैब के प्रथम तल पर भी यह कॉरिडोर बन सकता है। इस व्यवस्था से कोई भी व्यक्ति पीयू को कुछ ही मिनटों में जान लेगा। एक ही छत के नीचे सभी को वह चीजें दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed