फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PTC PunjabI Awards Night on 3 March

अब 3 मार्च को होगी पीटीसी अवार्ड्स नाइट

Sat, 01 Mar 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 01 Mar 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
PTC PunjabI Awards Night on 3 March
सेक्टर-78 के मल्टीपरपज स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभी सितारों की महफिल अब तीन मार्च को सजेगी। पहले यह नाइट 28 फरवरी को सजने वाली थी, लेकिन मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन


एकाएक काले बादल छा गए, बिजली कड़की और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी के साथ सालाना हालात देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

बाद में पीटीसी नेटवर्क की सीईओ एवं डायरेक्टर राजी एम शिंदे द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अवार्ड्स नाइट अब तीन मार्च को शाम छह बजे इसी स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन


इस बार भी अवार्ड्स को लेकर काफी क्रेज था। कार्यक्रम छह बजे शुरू होना था, परंतु लोग साढ़े चार बजे से ही स्टेडियम के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। परंतु एंट्री छह बजे शुरू की गई। साढ़े पांच बजे रेड कारपेट शरू हुआ और सबसे पहले रोशन प्रिंस, सिप्पी गिल एवं जपजी खैरा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों ने इनका जोरदार स्वागत किया। इनके बाद शो के तीनों एंकर दिलजीत दो सांझ, बीनू ढिल्लों और अर्जन बाजवा ने रेड कारपेट पर जलवे दिखाए।

आर्य बब्बर, हरीश वर्मा, युवराज हंस झूमते-नाचते हुए रेड कारपेट से गुजरे। पंजाबी फिल्मों की अदाकारा रमा विज, शैरी मान के साथ पहुंचीं। सुखशिंदर शिंदा के बाद बॉलीवुड दिग्गज प्रेम चौपड़ा अपने अंदाज में झूमते हुए पहुंचे। उनके साथ गुरप्रीत घुग्गी, पवन कुमार एवं उपासना सिंह भी थे।

इसी कड़ी में स्टाइलिस्ट ढंग से जी दीप छड़ी लेकर पहुंचे, तो करमजीत अनमोल ने एक्शन दिखाया। जैसे ही बीएन शर्मा और सरबजीत चीमा पहुंचे, मौसम खराब हो गया, बिजली कड़कने लगी।

प्रशंसक शो की जान धरमेंदर, अनिल कपूर, विवेक ओबेराय एवं हनी सिंह का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच करीब सात बजे तेज बारिश शुरू हो गई। अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागने लगे।

प्रबंधकों ने फौरन बैरिकेड्स खोल कर कलाकारों और लोगों को स्टेज के जरिए स्टेडियम के कवर्ड एरिया की तरफ पहुंचाया। लोगों की भीड़ के बीच से कलाकारों को उनके केबिन तक पहुंचाने में बाउंसरों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। चंद मिनटों की बारिश ने हर तरफ पानी-पानी कर दिया।


स्टेज से लेकर ग्राउंड तक पानी भर गया था। इस बीच कुछ युवकों ने स्टेज पर बारिश में डांस का भी मजा लिया। सवा सात बजे प्रबंधकों ने कार्यक्रम स्थगित किए जाने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed