{"_id":"5a4bb6cd4f1c1b4d198b4736","slug":"pseb-results-will-come-in-15-days-after-the-end-of-the-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, अब परीक्षा खत्म होने के 15 दिन में आएगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, अब परीक्षा खत्म होने के 15 दिन में आएगा रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
PSEB
- फोटो : File Photo
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। इस साल मार्च-अप्रैल में होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं समाप्त होने के 15 दिन के भीतर ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।
यह जानकारी मंगलवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सूबे की शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने दी। रिजल्ट समय पर आने से जहां विद्यार्थियों को अगली क्लास और नए कोर्स में दाखिला लेते समय रिजल्ट अवेटेड नहीं लिखना होगा, वहीं नए कोर्स ज्वाइन करने के बाद यह चिंता नहीं होगी कि उनका रिजल्ट कैसा आएगा।
मंत्री के साथ मौजूद शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मौजूदा 168 की जगह 400 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा। इस बार वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के भी पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। प्रदेश के जिन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ऐसे 217 केंद्रों में प्रत्येक परीक्षा हाल में सीसीटीवी की व्यवस्था होगी। इसके अलावा किसी भी विद्यार्थी का परीक्षा केंद्र उसके स्कूल में नहीं बनाया जाएगा।

1953 सरकारी स्कूल इस साल से इंग्लिश मीडियम

शिक्षा सचिव ने बताया कि निजी स्कूलों जैसी पढ़ाई की व्यवस्था सरकारी स्कूलों में भी करने का फैसला लिया गया है। इस साल सूबे के 1953 सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से इंग्लिश मीडियम में शिक्षा सत्र शुरू होगा।
इन स्कूलों में प्राइमरी कक्षा से ही इंग्लिश मीडियम में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग सूबे के अन्य सरकारी स्कूलों में भी इंग्लिश मीडियम की व्यवस्था करने की संभावनाएं तलाश रहा है। आने वाले समय में ऐसे स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पंजाबी और हिंदी माध्यम से भी पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी। इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए अंग्रेजी भाषा में माहिर टीचिंग स्टाफ ही रखा जाएगा। इसके अलावा स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
शिक्षा सचिव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मौजूदा 168 की जगह 400 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए जा रहें हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए और अध्यापकों की डियूटी लगाई जा रही है। परीक्षा की समाप्ति के 15 दिनों के अंदर शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा।