{"_id":"5cd1daa6bdec22071d1be000","slug":"pseb-10th-result-2019-punjab-board-class-10th-result-will-declared-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"PSEB 10th Result 2019: आज आएगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें किस टाइम होगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PSEB 10th Result 2019: आज आएगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें किस टाइम होगा जारी
Wed, 08 May 2019 12:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 8 मई को दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को बोर्ड की तरफ से जारी की गई। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत द्वारा दसवीं कक्षा की मेरिट घोषित की जाएगी। इसके बाद ही विद्यार्थी रिजल्ट जान पाएंगे। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक जो रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, वह विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। अगर इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि होती है तो उसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। बोर्ड द्वारा बाद में विद्यार्थियों की मार्कशीट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि बोर्ड द्वारा ली गई दसवीं कक्षा की परीक्षा में इस बार करीब साढ़े तीन लाख स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। बोर्ड ने इस बार परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के प्रयास किए थे। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों की बोर्ड के चेयरमैन द्वारा खुद चेकिंग की गई थी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की तर्ज पर इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन