{"_id":"9b2280eb7278a5bd285e00f3ddf2950b","slug":"prtc-bus-service-for-women-for-these-three-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो जी, शुरू हुई महिलाओं के लिए सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो जी, शुरू हुई महिलाओं के लिए सरकारी बस
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 13 Jun 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की ओर से बुधवार से पंजाब में महिला बस सेवा शुरू कर दी गई। बसों में महिला सवारियों की सुरक्षा के मद्देनजर कारपोरेशन ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत पटियाला-चंडीगढ़ समेत तीन रूटों से की गई। इसके बाद जल्द ही पंजाब के कई और रूटों पर भी यह सेवा शुरू की जाएगी।
अमर उजाला ने पीआरटीसी के इस महत्वपूर्ण महिला बस सेवा प्रोजेक्ट के बारे में पहले ही खबर प्रकाशित की हुई है। उसके अनुसार बुधवार से पीआरटीसी ने पटियाला-चंडीगढ़ रूट पर दो, बठिंडा-डबवाली रूट पर एक और कपूरथला-जालंधर रूट पर भी एक महिला बस सेवा शुरू कर दी।
विज्ञापन
कारपोरेशन के अनुसार विशेष तौर से पटियाला से चंडीगढ़ रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी के सिलसिले में आती-जाती हैं। इसके अलावा रूटों पर रोजाना काफी महिलाएं सफर करती हैं।
विज्ञापन
उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही कारपोरेशन ने यह कदम उठाया है। दिल्ली में बस में एक छात्रा से हुए दुराचार की दर्दनाक घटना के बाद से कारपोरेशन अपनी बसों में महिला सवारियों की सुरक्षा के लिए काफी चिंतित था। इसके तहत यह योजना बनाई गई थी।
पीआरटीसी के एमडी राजीव पराशर ने कहा कि इन बसों में अकेली महिलाओं के अलावा उन महिला सवारियों को भी बिठाया जाएगा, जिनके साथ उनके परिवार के लोग होंगे। कोशिश की जाएगी कि बसों में महिला ही कंडक्टर हों।