{"_id":"603d1fa886675862a97639f3","slug":"protests-by-punjab-congress-against-petrol-diesel-and-gas-price-hike-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ : रसोई गैस और तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएलए हॉस्टल पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ : रसोई गैस और तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएलए हॉस्टल पर दिया धरना
Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में पंजाब के राज्यपाल का घेराव करने राजभवन जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने एमएलए हॉस्टल के पास रोक लिया। जहां कांग्रेसियों ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि गरीब के नाम पर सत्ता में आई भाजपा ने गरीबों को भुला दिया है। प्रधानमंत्री सिर्फ कॉरपोरेटों के बन कर रह गए हैं। उधर, पंजाब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ सेक्टर चार में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ के नेतृत्व में सोमवार को पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व अन्य नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस व तेल कीमतों में की जा रही वृद्धि के खिलाफ राजभवन के घेराव का कार्यक्रम बनाया था। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने एमएलए हॉस्टल के बाहर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कांग्रेस नेता वहीं धरने पर बैठ गए। सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा ने 2014 में गरीब के नाम पर वोट लेकर अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों व मध्य वर्ग को पूरी तरह से भुला दिया है।
विज्ञापन
यह कॉरपोरेट की सरकार बनी है। कांग्रेस यह प्रदर्शन इसलिए कर रही है, ताकि राज्यपाल प्रदेश के लोगों की पीड़ा केंद्र सरकार तक पहुंचा सकें। जाखड़ ने शिअद व आप पर तंज कसते हुए कहा कि ये दल लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने के बजाय भाजपा के एजेंडे को लागू करने में लगी हैं। दोनों दल महंगाई के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। इससे पहले पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वरिंदर ढिल्लों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ सेक्टर- 4 में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन