फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protests against animal cremation

पशु शवदाह गृह के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2020 02:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Protests against animal cremation
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में पशु शवदाह गृह लगाने के विरोध में पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी के नेतृत्व में रविवार को रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के बाद गलवां घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं शीला देवी ने कहा कि पशु शव दाह प्लांट को लेकर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की बहुमत वाली नगर निगम में एजेंडा आया। उसे पास किया गया। यदि भाजपा पार्षद इस पशु शव दाह प्लांट के विरोध में हैं तो वे यह एजेंडा हाउस में लेकर क्यों आए। इतना ही नहीं, यह एजेंडा गलत ढंग से सेक्टर-25 की जगह पर पास कर दिया जबकि इसके लिए उन्हें अन्य जगह तलाशनी चाहिए थी। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मनोज कुमार ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूरी कांग्रेस पार्टी व उसके सभी पार्षदों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी व सभी पार्षद इस प्लांट के विरोध में है। कांग्रेस यह प्लांट सेक्टर-25 में नहीं लगने देगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सतपाल बिडला, ओम प्रकाश सैनी, ममता राणा, ज्योति हंस, मीनू मलिक, मनीषा, तोशी, बेबी, विक्रम, संजीव बिल्ला, राज कुमार, दीपक, हरजिंद सिंह, प्रिंस, कम्मी, अश्वनी कुमार, सतीश मचल, ललित, सोनू, काकू रणबीर, सौरभ, सन्नी, सूरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed