फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protesters vandalise liquor vend in Zirakpur

महिलाओं ने शराब बाहर फेंकी, ठेके में भर दिया गोबर

Wed, 10 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 10 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Protesters vandalise liquor vend in Zirakpur
शराब के ठेके में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
शराब के ठेके पर महिलाओं का गुस्सा फूटा, महिलाओं ने ठेके से शराब बाहर फेंक दी और उसमें गोबर भर दिया।लोहगढ़ में मंगलवार शाम महिलाओं ने ठेके में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए शराब सड़क पर फेंक दी। महिलाओं का गुस्सा यहीं शांत नहीं बल्कि ट्रैक्टर-टॉली से ठेके के आगे गोबर का ढेर लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बता दें कि सुप्र्रीम कोर्ट के आदेश पर आबकारी विभाग हाईवे से शराब के ठेके हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर रहा है। रिहायशी एरिया में शराब का ठेका खोले जाने का महिलाएं लगातार विरोध कर रही है। इस ठेके को लेकर पहले महिलाएं विरोध कर चुकी हैं। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम गांव लोहगढ़ के सिग्मा सिटी चौक पर शराब का ठेका बंद करवाने के लिए क्षेत्र की महिलाएं इकट्ठा हो गईं। पहले उन्होंने ठेकेदार से शराब का ठेका बंद करने की अपील की, लेकिन जब ठेके में मौजूद कर्मचारी नहीं माने तो महिलाओं ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। शराबियों व कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिलाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से ठेके में गोबर बिखेर दिया। वहीं, महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक ठेका बंद नहीं हो जाता तब तक वह शांत नहीं बैठेंगी। जबकि लोहगढ़ के अंदर पिछले कई दिनों से शराब ठेके को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था और ठेके को बंद करवाने के लिए हलका विधायक भी धरने पर बैठ चुके हैं। विधायक ने डीसी से मिलकर ठेका हटाने की मांग की। इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
 

हर समय शराबियों का लगा रहता है जमावड़ा

Protesters vandalise liquor vend in Zirakpur
शराब के ठेके में तोड़फोड़
सिगमा सिटी चौक के पास आबकारी विभाग ने शराब का ठेका खोलने को मंजूरी दे दी, जिसके बाद यहां पर अंडा, मछली, मीट व अन्य चीजों की रेहड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

लोहगढ़ क्षेत्र रिहायशी होने के चलते लोग शाम के समय रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सामान खरीदने एवं सैर आदि करने के लिए घरों से बाहर आते थे तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ठेके के आसपास हर समय शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। इस कारण महिलाओं और बच्चों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

जांच में सामने आया है कि लोहगढ़ में अलॉट किया शराब का ठेका सरकार से मंजूरशुदा है, जबकि शराब ठेके को लेकर राजनीति की जा रही है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मीडिया कर्मियों के कैमरे, मोबाइल फोन के अलावा आसपास क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फोटो व वीडियो रिकार्डिंग एकत्रित करने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। इसके जरिए लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी के पास नहीं है।
-पवन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, पुलिस स्टेशन जीरकपुर।

लोहगढ़ के अंदर हुए घटनाक्रम को लेकर विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही शराब के ठेकेदार और कालोनी वासियों के बीच मीटिंग करके विवाद को सुलझा लिया जाएगा। इस मामले में कार्रवाई करने का अधिकार स्थानीय पुलिस अधिकारियों को है।
-सरूप सिंह, एक्साइज अफसर, जिला मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed