{"_id":"56e8516b4f1c1bcb438b45cf","slug":"protest-of-abvp-in-punjab-assembly-against-drug-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स तस्करी के विरोध में एबीवीपी ने किया विधानसभा पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स तस्करी के विरोध में एबीवीपी ने किया विधानसभा पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने किया पंजाब विधानसभा पर प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी की छात्र इकाई एबीवीपी ने ड्रग्स तस्करी के मामले में मंगलवार को दोपहर पंजाब विधानसभा के घेराव का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एबीवीपी के एक सदस्य को चोट आई।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्टेट ज्वॉइंट सेक्रेटरी हरमनजोत सिंह गिल ने बताया कि ड्रग्स तस्करी के मामले में वह पंजाब विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने सभी को सेक्टर-25 ग्राउंड के पास बैरिकेड लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने झड़प के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता विकास शर्मा को चोट आई। उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। वहां से देर शाम उसे छुट्टी मिल गई थी।
विज्ञापन
लोगों में चर्चा थी कि पंजाब में अकाली दल के साथ पिछले 10 वर्षों से बीजेपी सत्ता में है। इसके बावजूद बीजेपी की छात्र इकाई का विरोध लोगों के गले नहीं उतर रहा था। वहीं अन्य छात्र संगठन के सदस्यों का कहना था कि यह एबीवीपी के दिखावे का विरोध है। कुछ लोग दबी जुबान से यह भी कह रहे थे कि यह सब पूर्व नियोजित था।