फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest by INLD Workers against Akali Election Candidate

अकाली प्रत्याशी के विरोध में उतरे इनेलो वर्कर

Wed, 24 Sep 2014 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालांवाली (सिरसा) Updated Wed, 24 Sep 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
Protest by INLD Workers against Akali Election Candidate

एक ओर तो भाजपा के भारी विरोध के बावजूद अकाली दल और इनेलो की दोस्ती अटूट दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में गठबंधन के तहत इनेलो द्वारा अकाली दल को कालांवाली सीट दिए जाने का उसी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


इनेलो नेता बुध सिंह के समर्थकों ने हलका प्रधान हरदयाल सिंह गदराना के निवास पर बैठक कर अकाली उम्मीदवार का विरोध करने का फैसला लिया है।

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए बुध सिंह की आंखें नम हो गई। उधर, मौके पर पहुंचे शिअद उम्मीदवार ने बैठक में इनेलो कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील की।

इनेलो कार्यकर्ता को टिकट का वादा था

Protest by INLD Workers against Akali Election Candidate

इनेलो हलका प्रधान हरदयाल गदराना ने बताया कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पुराने इनेलो कार्यकर्ता बुध सिंह को कालांवाली से चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी देते हुए 19 सितंबर को टिकट पक्का होने की बात कही थी।

इसके बाद अचानक मंगलवार को उन्हें टीवी चैनलों के माध्यम से पता चला कि कालांवाली हलके से अकाली दल के उम्मीदवार बलकौर सिंह खालसा चुनाव लडेंगे। समाचार सुनकर हलके के इनेलो नेता व कार्यकर्ता उनके निवास पर आए और रोष जताया।

उन्होंने कहा कि हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं ने एकमत होते हुए अकाली दल के उम्मीदवार के खिलाफ रोष जताते हुए उनका चुनाव में बायकाट करने का निर्णय लिया।

टिकट कटने से निराश बुध सिंह एकदम मायूस हो गए। जब कार्यकर्ता उनके पास आए तो वह भावुक हो गए। पत्रकारों से बात करते हुए उनकी आंखें नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नहीं छोड़ेंगे, समर्थन भी नहीं देंगे

Protest by INLD Workers against Akali Election Candidate

विरोध का समाचार सुनते ही अकाली उम्मीदवार व पूर्व एसजीपीसी सदस्य बलकौर सिंह हरयाल सिंह के निवास पर पहुंचे और चुनावों में उनसे समर्थन की अपील की।

मौके पर मौजूद इनेलो कार्यकर्ताओं ने अकाली दल उम्मीदवार के सामने ही अकाली दल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता इनेलो के साथ है। वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे, लेकिन अकाली दल को किसी कीमत पर समर्थन नहीं देंगे।

उन्होंने अकाली उम्मीदवार बलकौर सिंह को कहा कि वे ऐनक के निशान पर चुनाव लड़ें तो उनका साथ देंगे, लेकिन वे अकाली दल को कभी सहयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed