फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest and slogans against pakistan in haryana, pulwama terror attack

पुलवामा आतंकी हमले के बाद हरियाणा के लोगों में उबाल, कहा- सारे काम अटका दो, पर मसूद अजहर को लटका दो

Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
protest and slogans against pakistan in haryana, pulwama terror attack
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत पर शुक्रवार को हरियाणा में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ हर तरफ भारी आक्रोश देखा गया। इस मुद्दे पर अमर उजाला की टीम ने विभिन्न वर्गों और संगठनों के 200 से अधिक लोगों से बातचीत की तो सभी ने यही कहा कि बहुत हुआ अब बदला लेने का वक्त आ गया है। इस कायराना हमले का जवाब देने के लिए एक और सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।  

विज्ञापन


देश में सबसे बड़े आत्मघाती हमले पर अमर उजाला ने हर वर्ग के लोगों की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की तो ज्यादातर लोगों ने साफ-साफ कहा कि अब सही समय आ गया है, जब पाक की नापाक हरकतों का माकूल जवाब दिया जाए। इसके लिए भारत सरकार को तत्काल सर्जिकल स्ट्राइल की दूसरी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


 इस मुद्दे पर पूर्व सैनिक और अन्य संगठनों के लोग भी शहीद के परिजनों और सुरक्षा बलों के साथ खड़े दिखे। राजनीतिक दलों के नेता भी जवाबी हमले को लेकर एकजुट दिखे। हालांकि वीरचक्र विजेता कैप्टन जयसिंह राठी ने कहा कि पुलवामा में आतंकियों द्वारा की गई कायरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ जल्दबाजी में एक्शन लेना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सरकार को पाक के खिलाफ ठोस एक्शन लेना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की लड़ाई शुरू होनी चाहिए और कश्मीर को भी पंजाब की तर्ज पर आतंकमुक्त करना होगा। नेशनल पावर लिफ्टर युवराज छिल्लर ने कहा कि एक बार फिर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत हैं। साथ ही यह जांच करना जरूरी है कि आतंकवादी यहां तक कैसे पहुंचे। हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव शीतल मान ने कहा कि सरकार पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे और ईंट का जवाब पत्थर से दे।
 

जरूरत पड़ी तो सीमाओं पर लड़ने से नहीं हटेंगे पीछे 

protest and slogans against pakistan in haryana, pulwama terror attack
आतंकी हमले के बाद तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : PTI

एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अतर सिंह मुलतानी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान का झंडा फूंक सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मुल्तानी ने कहा कि भले ही हम अब पूर्व सैनिक हैं, लेकिन हम हथियार चलाना नहीं भूले। जरूरत पड़ने पर हम सीमाओं पर दुश्मनों से लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

 उधर, पैरामिलिट्री कंफेडरेशन के प्रधान दयानंद ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान में चल रही आतंकी ठिकानों पर हमले कर नेस्तानाबूद करना चाहिए। राष्ट्रीय हिंदू सेवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वोहरा ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा धोखे से वार किया है। अब उसे सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

भारत सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किए हैं। जिस प्रकार सरकार ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं, नौकरी-पेशा वर्ग को अन्य सुविधाएं दी हैं। उसी प्रकार सरकार को सैनिकों को भी इस तरह के आदेश देने चाहिए कि वे देश की रक्षा करने के साथ-साथ स्वयं की रक्षा भी कर सकें। एक ओर तो हम अपनी गिनती देश के शक्तिशाली देशों में करते हैं, दूसरी ओर हमारे सैनिक हमारे घर में ही मारे जा रहे हैं। सरकार को सिस्टम में मौजूद कमी को पहचानकर उसे दूर करने के प्रयास करने चाहिए। - जनक राज, अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी
 
फौजियों पर किए गए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। आतंकियों को जवाब देने में समय लग सकता है मगर उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। बदला लेने के लिए रिटायर्ड फौजी भी फिर से सरहद पर जाने को तैयार है। - कर्नल राजेंद्र सुहाग, पूर्व सैन्य अधिकारी, रोहतक

 सारे काम अटका दो, पर मसूद अजहर को लटका दो

 पुलवामा हमले के विरोध में प्रदेश में विभिन्न संगठनों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने जगह-जगह प्रदर्शन, जुलूस निकाल कर शुक्रवार देर शाम तक गम और गुस्से का इजहार किया। पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाकर यह कहते हुए नारेबाजी की- बेशक सारे काम अटका दो, पर मसूद अजहर को लटका दो। लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर जगह-जगह मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। पाकिस्तान झंडा जलाकर भी गुस्सा प्रदर्शित किया।

कैथल समेत कई जिलों के बार एसोसिएशन ने विरोध स्वरूप वर्क सस्पेंड रखा। कैथल में अनाज मंडी में आढ़तियों, मजदूरों ने काम बंद करके शहर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ऑटो चालकों ने एक लाइन में 150 से ज्यादा खाली ऑटो चलाकर शहीदों को नमन किया। युवाओं ने शहर में जुलूस निकाल कर शोक जताया। सभी ने सरकार से बड़ी कार्रवाई की मांग की।
 
केंद्र सरकार की विफलता, एक्शन लेना चाहिए 
पाकिस्तान ने जो कायरतापूर्ण हरकत की है उसके लिए अब केंद्र सरकार को एक्शन लेना चाहिए। इसमें केंद्र सरकार की विफलता है। 56 इंच का सीना अब दिखाई नहीं देता, जबकि अब इसकी जरूरत है। ओपी चौटाला, इनेलो सुप्रीमो
 
पुलवामा हमले का सेना जरूर देगी जवाब : बराला
सेना का हौसला गिराने के लिए यह कायराना हरकत की गई है, उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना तैयार है। - सुभाष बराला, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष 
 
सरकार का सिकुड़ रहा 56 इंच का सीना 

आज देश के जवान शहीद हो रहे हैं और भाजपा सरकार का 56 इंच का सीना सिकुड़ता जा रहा है। - कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed