{"_id":"764e40be4b2caadd195294b88dd49c8a","slug":"protest-against-vikram-singh-majithia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजीठिया को हटाने की मांग पर अड़े छात्र संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठिया को हटाने की मांग पर अड़े छात्र संगठन
सुमित सिंह श्यौराण
Updated Tue, 07 Jan 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई ने छात्र संगठनों के साथ मिलकर विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी कार्यकता मजीठिया को पद से हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।
गौरतलब है कि आज ड्रग तस्करी मामले के आरोपी जगदीश भोला ने पंजाब सरकार के मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया का नाम लेते हुए उसे ड्रग तस्करी का सरगना बताया। इससे प्रदेश भर में विरोध का माहौल बना हुआ है।
इसी के चलते आज पीयू में मजीठिया के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ता चंदन राणा ने विरोध जताते हुए कहा कि मजीठिया को पद से हटाया जाना चाहिए।
इस तरह के लोग समाज के नाम पर धब्बा है। ऐसे लोग अपने भले के लिए मंत्री पदों का दुरुपयोग करते हैं। लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं।