फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest against bjp election ticket distribution

भाजपा में बगावत, प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हंगामा

Thu, 11 Sep 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Updated Thu, 11 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
protest against bjp election ticket distribution

भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद बुधवार देर सायं महेंद्रगढ़ पहुंचे कुछ युवकों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा के आवास पर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि भाजपा ने टिकटों का गलत वितरण किया है।

विज्ञापन


जब इन युवकों ने रामबिलास शर्मा के फोटो सहित एक बैनर को जलाने का प्रयास किया तो शर्मा के समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे दोनों पक्षों में झड़प हो गई। उधर, हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवकों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक हंगामे के बाद युवक इधर उधर बिखर गए। बुधवार शाम करीब पांच बजे आजाद चौक पर कुछ युवक पहुचें। उन्होंने हाथ में रामबिलास शर्मा के खिलाफ लिखा हुआ बैनर लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक चौक से प्रदर्शन करते हुए रामबिलास शर्मा के आवास तक पहुंचे। आवास के बाहर युवकों ने रामबिलास शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रोहतक में पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

protest against bjp election ticket distribution

भाजपा की पहली सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। बुधवार को हलका महम और गढ़ी-सांपला-किलोई उन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फैसले का विरोध किया जो अपनी टिकट पक्की मान रहे थे।

महम सीट के दावेदार बलराज कुंडू ने पार्टी के इस फैसले को नोट की राजनीति बताया। दूसरी तरफ पार्टी के मजदूर मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश बल्हारा हुडा कांप्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

उन्होंने पार्टी के इस फैसले को गलत बताया। दूसरी तरफ रामकरण हुड्डा भी गढ़ी-सांपला-किलोई हलके से अपना टिकट कटने पर पार्टी आलाकमान से नाराज बताए गए हैं। हालांकि अभी तक इनमें किसी भी कार्यकर्ता ने अपनी अगली रणनीति के पत्ते नहीं खोले हैं।

रेवाड़ी में जिला पार्षद गीता ने छोड़ी भाजपा

protest against bjp election ticket distribution

बावल विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज जिला पार्षद एवं भाजपा की महिला प्रदेश सचिव और महेंद्रगढ़ - रेवाड़ी की जिला प्रभारी गीता ने राजनीतिक उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने घोषणा की कि राजनीतिक उपेक्षाओं के चलते दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह और भाजपा से रिश्ता समाप्त कर लिया है।

बरवाला में जोगी राम के समर्थक बगावत पर
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगी राम सिहाग को बरवाला हलके से टिकट न दिए जाने से नाराज बरवाला मंडल के 54 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। पदाधिकारियों ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पार्टी ने फैसला नहीं बदला तो पदाधिकारी पार्टी को अलविदा कहेंगे।

कैलाशचंद बोले, मेरे समर्थक नहीं

इस बारे में नारनौल से टिकट के प्रबल दावेदार कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा के घर नारेबाजी करने वाले युवक उनके समर्थक नहीं थे। हां, हो सकता है कि भाजपा के नाराज कार्यकर्ता हों। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और भाजपा ने जिसको टिकट दिया है, हम उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed