फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Protest against Bhupinder Singh Hooda in Om Prakash Chautala Village

चौटाला के गांव में हुड्डा के खिलाफ हूटिंग

Sun, 12 Oct 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Sun, 12 Oct 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Protest against Bhupinder Singh Hooda in Om Prakash Chautala Village

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के गांव में हुई पहली चुनावी सभा में ही जबरदस्त हंगामा हो गया। हुड्डा जैसे ही मंच पर पहुंचे इनेलो कार्यकर्ताओं ने हूटिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


नारेबाजी के बीच ही हुड्डा ने अपना भाषण जारी रखा। 12 मिनट के भाषण के दौरान सीएम ने इनेलो और भाजपा पर निशाना साधा। सीएम ने देवीलाल के सम्मान में भी कसीदे पढ़े।
विज्ञापन


सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ठीक पांच बजकर 48 मिनट पर मंच पर पहुंचे। दोनों के मंच पर पहुंचते ही रैली स्थल के ठीक सामने स्थित इनेलो कार्यालय में बैठे कार्यकर्ता बाहर निकल आए। खचाखच भरे रैली स्थल में कांग्रेसियों के पीछे आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो के झंडे उठाकर जमकर हूटिंक की

Protest against Bhupinder Singh Hooda in Om Prakash Chautala Village

इनेलो कार्यकर्ताओं ने चुनाव चिह्न ऐनक वाले झंडे उठाकर हूटिंग शुरू कर दी। बाद में कांग्रेस और सीएम हुड्डा के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।

इनेलो कार्यकर्ताओं की जोरदार हूटिंग के बीच शाम 5 बजकर 57 मिनट पर हलका डबवाली से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केवी सिंह संबोधित करने के लिए आए।

उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओं की ओर हाथ करते हुए कहा कि इनेलो का चरित्र दिखाई दे रहा है, हमें भी ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है। उन्होंने कहा कि हम शरीफ हैं, कमजोर नहीं।

उन्होंने कहा कि सीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। इनेलो ने घर आए मेहमान की बेइज्जती की है। अपने पूर्वजों का अपमान किया है। विधायक बनने के बाद इन्हें सही रास्ते पर लाने का काम मैं ही करूंगा।

इनेलो-भाजपा के बुरे शासन का भूली नहीं जनता

Protest against Bhupinder Singh Hooda in Om Prakash Chautala Village

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की है। वहीं, चौटाला सीएम बनने का सपना देख रहे हैं।

हरियाणा की जनता अभी इनेलो व भाजपा सरकार के बुरे शासन को भूली नहीं है। यह बात सीएम हुड्डा ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में टोहाना, भूना व रतिया में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

कैदी के विधायकों को जिताना कहां की अकलमंदी

Protest against Bhupinder Singh Hooda in Om Prakash Chautala Village

हुड्डा ने कहा कि जिस पार्टी का मुखिया अपराधी बनकर जेल की सलाखों के पीछे सजा काट रहा हो, उसके विधायकों को जिताना कहां की अकलमंदी होगी। इसलिए लूट खसोट की राजनीति करने वाले इनेलो सुप्रीमो को कारावास में ही मंत्री मंडल बना लेना चाहिए ताकि आम जनता सुखचैन की जिंदगी जी सके।

उन्होंने कहा कि 5 साल तक प्रदेश की सत्ता पर राज करने वाले चौटाला ने दोनों हाथों से प्रदेश की जनता को लूटा है, जिसके चलते हरियाणा की जनता उनका किसी भी सूरत में साथ नहीं देगी। उधर, हिसार के उकलाना में सीएम नरेश सेलवाल के लिए वोट मांगने पहुंचे।

यहां उन्होंने कहा कि मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए उकलाना हलके से नरेश सेलवाल को विधायक बनाना होगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों के फसली ऋण बिल्कुल माफ करेंगे।

कांग्रेस ने 9 साल तक केवल विकास किया

Protest against Bhupinder Singh Hooda in Om Prakash Chautala Village

हरियाणा में कांग्रेस एक दल है जो विकास करने में विश्वास रखता है ना कि जनता को लूटकर अपनी जेब भरने में। मेवात पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बात अपनी जनसभा में कही।

सोहना और नूंह प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नौ साल तक केवल विकास किया है, जबकि विपक्षी उनकी विकास की नीति से घबरा कर जनता को बेवकूफ बनाने में लगे हैं। वह तावडू के रामलीला मैदान में सोहना से कांग्रेसी प्रत्याशी रोहताश बेदी और नूंह से प्रत्याशी आफताब अहमद के पक्ष में जनसभा की।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है तथा कांग्रेस ने पहले भी विकास किया था और आगे भी करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बहकावे में ना आवे और विकास के लिए 15 अक्तूबर को कांग्रेस के हाथ का बटन दबाएं।

सम्मान करना सीखें इनेलो-भाजपा

Protest against Bhupinder Singh Hooda in Om Prakash Chautala Village

सीएम ने कहा कि बाप-दादा से बुजुर्गों का सम्मान करना सीखा है मगर इनेलो-भाजपा वालों को यह बात अभी सीखनी होगी। नूंह से आफताब को मजबूत उमीदवार बताते हुए उन्होंने मेवात की जनता से इनको कामयाब बनाने की अपील की।

नूंह से इनेलो प्रत्याशी जाकिर हुसैन का नाम लेकर उन्होंने कहा कि किसी से व्यक्तिगत कोई दुश्मनी नहीं। मगर मेवात के लोगों से यह बात जरूर कहूंगा कि जो कभी कांग्रेस में, कभी बसपा में तो कभी इनेलो में उसका क्या भरोसा कि कल किसी और पार्टी में चला जाए।

उन्होंने गत नौ सालों में मेवात के विकास पर खर्च धनराशि का जिक्र करते हुए और मेवात के विकास की गति को बरकरार रखने के लिए 15 अक्तूबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed