फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   protest against attack on Amarnath pilgrims

आतंकी हमले के विरोध में 14 को पंजाब बंद, जगह-जगह जले पुतले

Wed, 12 Jul 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 12 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
protest against attack on Amarnath pilgrims
अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में पंजाब बंद 14 को
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की घटना के विरोध में मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने संयुक्त मोर्चा के तहत एकजुट होकर घंटाघर चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंका। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोष जताया। संगठनों ने इस आतंकी घटना के विरोध में 14 जुलाई को पंजाब बंद की घोषणा की है।
विज्ञापन


हिंदू संयुक्त मोर्चा से राजीव टंडन, शिवसेना हिन्द से रोहित साहनी, शिव वेलफेयर सोसाइटी से बिट्टू गुम्बर, शिवसेना पंजाब से अमर टक्कर किताब बाजार के प्रधान जसपाल बंटी व व्यापारिक समुदाय तथा दुकानदार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से पंजाब बंद की घोषणा का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


कश्मीरियों का देश के बाकी हिस्से में प्रवेश अब मुश्किल
उन्होंने मंगलवार को कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर में ऐसी वारदातें नहीं थमीं तो देश के बाकी हिस्से खास कर पंजाब में कश्मीरियों का प्रवेश मुश्किल हो जाएगा। लोग हर किसी कश्मीरी को शक की नजर से देखेंगे। यह बात कश्मीर के लोगों को अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए। इसलिए जम्मू -कश्मीर के वे लोग जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें अपने इरादे बदल लेने चाहिए। उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके लिए खतरा उत्पन्न होना तय है। किताब बाजार के प्रधान और चौड़ा बाजार के प्रधान संजीव चौधरी ने सभी से बंद को समर्थन देने की अपील की है। इस मौके पर शिव सेना पंजाब के व्यापार मंडल प्रधान संदीप थापर, शिव सेना हिंद के पंजाब प्रधान सौरभ अरोड़ा, शिव सेना पंजाब से अमित कौंडल, अश्वनी चोपड़ा, प्रिंस शर्मा, मोती भनोट, राजन राणा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed