{"_id":"645be56c0f6c7065680a87f3","slug":"protest-across-punjab-in-support-of-wrestlers-today-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पहलवानों के समर्थन में पंजाब भर में प्रदर्शन आज, संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी अभियान होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पहलवानों के समर्थन में पंजाब भर में प्रदर्शन आज, संयुक्त किसान मोर्चा का देशव्यापी अभियान होगा शुरू
Thu, 11 May 2023 12:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 May 2023 12:15 AM IST
सार
एसकेएम के नेता दर्शन पाल ने कहा कि आंदोलन के दौरान एसकेएम के प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री से मिलकर बृजभूषण की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करेंगे। 11 से 18 मई तक देशभर में आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे।
विज्ञापन
जंतर-मंतर में धरने पर बैठे पहलवान।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में 11 मई से देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जा रहा है। देशभर में 18 मई तक चलने वाले इस आंदोलन के दौरान राज्यों की राजधानियों, जिला व तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। इस कड़ी में गुरुवार को पंजाब में भी सभी जिला व तहसील मुख्यालयों पर एसकेएम से पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसान रोष प्रदर्शन करेंगे और पुतले फूंकेंगे।
विज्ञापन
एसकेएम के नेता दर्शन पाल ने बताया कि उक्त आंदोलन के एक हिस्से के रूप में गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एसकेएम के सीनियर नेता गत रविवार को जंतर-मंतर पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान एसकेएम के प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री से मिलकर बृजभूषण की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करेंगे। 11 से 18 मई तक देशभर में आंदोलन के दौरान मोदी सरकार के पुतले भी फूंके जाएंगे।
विज्ञापन