{"_id":"58e3ee7e4f1c1bc06e5b620c","slug":"proposed-proposal-for-chandigarh-under-the-new-toilet-policy-of-the-railway-board","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड की नई पॉलिसी, टॉयलेट में मिलेगा संगीत का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे बोर्ड की नई पॉलिसी, टॉयलेट में मिलेगा संगीत का आनंद
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अंबाला रेल मंडल ने चंडीगढ़ स्टेशन पर तीन डीलक्स टॉयलेट्स बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड की नई टॉयलेट पॉलिसी के तहत तैयार किया गया है। इसके अलावा स्टेशन पर बनाए जा रहे नए प्लेटफार्म नंबर छह पर भी वाशेबल एप्रन बनाने की योजना तैयार की गई है। दोनों प्रस्ताव हरी झंडी के लिए रेलवे हाईकमान को भेज दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपेक्षाकृत यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
लेकिन स्टेशन पर फिलहाल प्लेटफार्म नंबर एक पर ही टॉयलेट सुविधा मौजूद है और वहां का सफाई माहौल भी ज्यादा संतोषजनक नहीं है। इस टॉयलेट को इस्तेमाल करने केलिए यात्रियों को फीस केसाथ गर्मी और बदबू भी झेलनी पड़ती है। इसी के चलते अब चंडीगढ़ स्टेशन को तीन नए डीलक्स टॉयलेट की सौगात मिलने वाली है। ये टॉयलट स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर स्टेशन परिसर में ही बनेंगे। इसके लिए रेलवे ने दो साइट चिह्नित की है, लेकिन अभी फाइनल नहीं किया गया है। ये टॉयलट भी ‘पे एंड यूज’ होंगे।

ये होगी खासियत
प्लेटफार्म
डीलक्स टॉयलट पूरी तरह से वातानुकूलित होंगे। ये टॉयलट्स बायो टॉयलट्ेस थीम पर आधारित होंगे। इन्हें स्वास्थ्य मानकों केआधार पर तैयार किया जाएगा, ताकि इसके इस्तेमाल करने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इन डीलक्स टॉयलट में म्यूजिक सिस्टम लगाए जाने का भी प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त एयर प्यूरीफाई, सेंसर, सेल्फ क्लीनिंग, अपग्रेडेड सुविधाओं से लैस टॉयलेट शीट इत्यादि सुविधाएं इसमें मौजूद रहेंगी।
प्लेटफार्म नंबर छह पर बनेगा वाशेबल एप्रन
प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन पर वाशेबल एप्रैन बनने के बाद रेलवे ने अब प्लेटफार्म नंबर छह पर भी वाशेबल एप्रन बनाने की योजना बनाई है। दरअसल, अभी स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म मौजूद है। छठा नया प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है, इसी प्लेटफार्म पर वाशेबल एप्रन बनेगा। इसका फायदा यह रहेगा कि यदि कोई भी ट्रेन इस प्लेटफार्म पर आती है तो उस ट्रेन की वहीं प्लेटफार्म पर धुलाई व सफाई हो जाएगी।
उसे स्टेशन परिसर केएक दूर छोर पर बनी वाशिंग लाइन पर ले जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। उधर, अंबाला रेल मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक श्रीमती प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि इस खास प्रस्ताव को स्वीकृति केलिए रेलवे बोर्ड भेजा गया है, हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू होगा।