फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   proposal to close sector 17 mobile market parking under smart city project

बंद होगी चंडीगढ़ की ये बड़ी पार्किंग, प्रस्ताव तैयार किया गया...पर विरोध में आए व्यापारी

Thu, 28 Jun 2018 03:44 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Jun 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
proposal to close sector 17 mobile market parking under smart city project
मोबाइल मार्केट की पार्किंग
स्मार्ट सिटी के तहत सेक्टर-17 बस स्टैंड के सामने सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट की पार्किंग बंद करने की योजना बना ली गई है। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों ने 19 जून को गृह सचिव के नेतृत्व में एक बैठक भी कर ली है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर, चीफ इंजीनियर, ट्रांसपोर्ट निदेशक और वार्ड पार्षद रवि शर्मा ने भी भाग लिया था लेकिन व्यापारी खुलकर पार्किंग बंद करने के प्रस्ताव के विरोध में आ गए हैं। योजना के तहत पार्किंग एरिया को ग्रीन एरिया में तबदील करने का प्रस्ताव है। साथ ही मार्केट की पार्किंग से बस स्टैंड के लिए ओवर ब्रिज बनाने का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन


पार्किंग बंद कर एरिया की ब्यूटीफिकेशन करने के मामले में बुधवार को सलाहकार परिमल राय के नेतृत्व में बैठक होनी थी, जिसमें सेक्टर-22 डी की मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष नारंग को भी बुलाया था लेकिन बैठक किसी कारण स्थगित हो गई। व्यापारियों का कहना है कि अगर यह प्रपोजल लागू किया गया तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रशासन ने जो प्रस्ताव बनाया है कि उसके अनुसार सेक्टर-22 की पार्किंग को ग्रीन एरिया में तबदील कर यहां सिर्फ वाकिंग पाथ रखा जाएगा। इसके अलावा साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


योजना के अनुसार पार्किंग बस स्टैंड परिसर में एक्जिट वाली साइड में खाली जगह पर बनाई जाएगी। जबकि बस स्टैंड से सेक्टर 22 मार्केट तक ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है ताकि चालक बस स्टैंड की पार्किंग में वाहन खड़ा कर ओवरब्रिज से सेक्टर-22 की मार्केट में आ जाएं। इसके साथ ही पार्किंग बंद करने के बाद यहां पर पिक एंड ड्राप की सुविधा दी जाएगी। इसके तहत चालक अपने साथ आए लोगों को ग्रीन एरिया में छोड़कर आगे यूटर्न करते हुए बस स्टैंड की पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल मार्केट में आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सेक्टर-22 डी मार्केट के पिछली तरफ नई पार्किंग बनाई जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार पार्किंग के दोनो तरफ टैक्सी, रिक्शा और आटो स्टैंड बनाया जाएगा जो कि मार्केट में आने वाले ग्राहकों की सुविधा देगा। प्रशासन के अनुसार ग्रीन एरिया में सिगांपुर की तर्ज पर प्लास्टिक शेड में कियोस्क बनाए जाएंगे जो कि ग्राहकों का आर्कषण का केंद्र बनेगा जो वेंडर्स इस समय शोरूमों के अंदर बैठे हुए हैं उन्हें हटाया जाएगा।

प्रतिदिन 70 से 80 हजार लोग आते है इस मार्केट में
बस स्टैंड के सामने सेक्टर 22 की मार्केट काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर अधिकतर नए पुराने मोबाइल का कारोबार होता है जबकि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल से भी व्यापारी यहां पर मोबाइल खरीदने के लिए आते हैं। इस मार्केट के सामने जो पार्किंग है, यहां पर एक समय में एक हजार तक वाहन पार्क हो सकते हैं। यह पार्किंग पेड है।

सेक्टर-22 की मार्केट की पार्किंग को बंद करके उसे ग्रीन एरिया में तब्दील करने लिए हुई बैठक में मैंने भाग लिया था। उस समय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि वह क्या-क्या करना चाहते हैं लेकिन उसके बाद उन्होंने मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात की लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में मैं भी व्यापारियों की मांग का ही समर्थन करता हूं। आगे होने वाली बैठक में व्यापारियों की बात को अधिकारियों के समक्ष रखूंगा।
- रवि शर्मा, वार्ड पार्षद

यह व्यापारियों का कारोबार को उजाड़ने की साजिश है। यहां पर 4 हजार व्यापारी काम कर रहे हैं। पार्किंग बंद होने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो जाएगा। अगर प्रशासन ने पार्किंग बंद करने का प्रयास किया तो खुलकर विरोध किया जाएगा।

- सुभाष नारंग, अध्यक्ष, सेक्टर-22 डी की मार्केट एसोसिएशन  

स्मार्ट सिटी के तहत मार्केट को सुंदर बनाने के लिए कई और तरीके हैं लेकिन अगर पार्किंग ही बंद कर दी जाएगी तो फिर कौन ग्राहक यहां पर आएगा। पेड पार्किंग बंद नहीं होनी चाहिए। आने वाली सदन की बैठक में मैं इस बात को उठाऊंगा।
- चरणजीव सिंह, व्यापार मंडल के चेयरमैन एवं मनोनीत पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed