फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Promotion will be twice in a year, Punjab news

सरकारी मुलाजिमों के लिए बड़ी खबर, अब साल में दो बार होंगे प्रमोशन

Thu, 06 Jul 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 06 Jul 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Promotion will be twice in a year, Punjab news
govt office - फोटो : File Photo
दरअसल, पंजाब शिक्षा विभाग ने साल में दो बार टीचरों के प्रमोशन का फैसला किया है। अब डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक साल में दो बार होगी, जिससे प्रमोशन के योग्य टीचर समय पर प्रमोट होंगे।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने बताया कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर विभाग में कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं, जिनका मकसद विभाग का कामकाज सरल बनाना, गुणात्मक शिक्षा के लक्ष्यों को हासिल करना है। इस फैसले का मकसद टीचरों द्वारा बार-बार प्रमोशन केलिए अपने केस भेजने की प्रथा और टीचरों केप्रमोशन में अस्थिरता खत्म करना है। अब विभाग साल में दो बार डीपीसी करेगा।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र के टीचरों का रिकॉर्ड मेंटेन करेंगे। आने वाले छह माह में होने वाली रिक्तियों को देखते हुए प्रमोशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी देखा गया है कि टीचरों की सीनियॉरिटी लिस्ट से जुड़े मसले लटकते रहते हैं। अब हर डीपीसी के पहले सीनियॉरिटी लिस्ट को अपडेट किया जाएगा। संबंधित अधिकारी सीनियॉरिटी लिस्ट को अपडेट करेगा। इससे सीनियॉरिटी संबंधित मामलों का भी स्थायी हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेट आने वाले मुलाजिमों पर होगी कार्रवाई

Promotion will be twice in a year, Punjab news
Punjab Cabinate - फोटो : File Photo
दस तक हो सकेंगे तबादले
पंजाब सरकार ने मुलाजिमों के तबादलों और तैनातियों का समय बढ़ा दिया है। पहले तीस जून तक तबादले हो सकते थे, लेकिन विभागों की मुश्किल को देखते हुए यह समय अब दस जुलाई 2017 तक बढ़ा दिया गया है। यह फैसला सिंचाई और बिजली विभागों पर लागू नहीं होगा।

लेट आने वाले मुलाजिमों पर होगी कार्रवाई
पंजाब सरकार ने सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र जारी कर दफ्तरों में अधिकारियों और मुलाजिमों को समय का पाबंद बनाने को माह में 2-3 बार चेकिंग के निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि रोजाना सुबह 9.10 बजे विभाग प्रमुख हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लेगा।

स्टाफ के पहली बार देरी से पहुंचने पर जवाब-तलबी की जाएगी और बनती छुट्टी काट ली जाएगी। उसी माह में दूसरी बार देरी से आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। तीसरी बार देरी से आने पर चार्जशीट किया जाएगा। कार्रवाई की रिपोर्ट पर्सोनल विभाग और सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed