फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   program of Moon Light yoga not completed due to storm

आंधी ने बिगाड़ा मून लाइट योग का कार्यक्रम, अफरा-तफरी मची

Sat, 11 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
program of Moon Light yoga not completed due to storm
आंधी ने बिगाड़ा मून लाइट योग कार्यक्रम - फोटो : amar ujala

परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आंधी आने के कारण मून लाइट योग नहीं हो पाया। दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए परेड ग्राउंड में चार दिवसीय योग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन बुधवार की शाम को आर्टिस्टिक योग की एक विधि ही पूरी हो पाई।

विज्ञापन


दूसरे आइटम में सुचित्रा मित्रा ने भरतनाट्यम नृत्य के दौरान गणेश वंदना से शुरुआत की। इसी दौरान आंधी आई और स्टेज पर लगी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन गिर गई। अफरा तफरी मच गई। और देखते ही देखते परेड ग्राउंउ खाली हो गया और कार्यक्रम बंद हो गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना था। साथ ही आयुष विभाग के सचिव अजीत मोहन शरण को भी शामिल होना था। आंधी के कारण स्क्रीन टूटने पर कार्यक्रम स्थगित हो गया और वे दोनों भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं हवाएं
दिन में कड़ी धूप के बाद रात के वक्त मौसम बदल गया। करीब 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। उसके बाद कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी हल्के बादल छाने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बूदाबांदी भी हो सकती है।


शुक्रवार को दिन का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। वीरवार रात का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि अगले 36 घंटे में पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed