फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   production warrant against ponty chadha murder case accused

पौंटी चड्ढा हत्याकांड के आरोपी नामधारी के वारंट जारी, जानिए क्यों?

Sun, 29 Oct 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 29 Oct 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
production warrant against ponty chadha murder case accused
प्रोडक्शन वारंट
पौंटी चड्ढा हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह नामधारी पर फर्जी पते पर जाली लाइसेंस बनाने के मामले में जिला अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। वह काफी समय से पेशी पर नहीं आ रहा है। इस मामले में स्टेट क्राइम सेल को 31 अक्तूबर को होने वाली पेशी पर उसे पेश करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस की  तरफ से इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस मामले में नामधारी के असलहा लाइसेंस व जाली पासपोर्ट मामले में गृह विभाग पंजाब सरकार के प्रमुख सचिव की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पंजाब पुलिस को नामधारी व उसके असलहा लाइसेंस संबंधी पुलिस वेरिफिकेशन करने वाले उस समय के एसएचओ के खिलाफ असलहा लाइसेंस जारी करने के आदेश दिए थे। जांच में सामने आया था कि नामधारी सुखेदव सिंह व उसके बड़े भाई बलदेव सिंह ने अपना लाइसेंस कुराली के पते पर बनाया था।
विज्ञापन


साथ ही उनकी पहचान कबाड़ी की दुकान करने वालेेे वार्ड नंबर-11 सतपाल सिंह नाम के कबाड़ी ने की थी। उसने अपने बयान में बताया था कि वह नामधारी सुखदेव सिंह व उसके भाई बलदेव सिंह को काफी समय से जानता है। साथ ही वह मास्टर कॉलोनी में रहते हैं। इतना ही नहीं उसके चाल चलन के बारे में उस समय कुराली सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज व थाने के मुंशी की तरफ से पुलिस वेरिफिकेशन के संबंध में तसल्लीबक्श रिपोर्ट पेश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने संबंधित रिकॉर्ड गृह विभाग को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed