फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Producer Director Ekta Kapoor New Horror Serial Dayan on &TV Channel

अब छोटे पर्दे पर डराने आईं एकता कपूर, देखें रहस्य और रोमांच से भरा धारावाहिक ‘डायन’

Fri, 07 Dec 2018 04:46 PM IST
वरिंदर राणा, अमर उजाला, लुधियाना
वरिंदर राणा, अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 07 Dec 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Producer Director Ekta Kapoor New Horror Serial Dayan on &TV Channel
धारावाहिक ‘डायन’ की स्टार कास्ट
सास बहू के सीरियल से बोर हो चुके दर्शकों के लिए अब एकता कपूर रहस्य और रोमांच से भरपूर धारावाहिक ‘डायन’ लेकर आ रही हैं। इस धारावाहिक में हर वो पहलू होगा जिसे देखना दर्शक खास पसंद करते हैं। इसमें एक ओर शैतानी ताकतें जहां एक तरफ आपको डराएंगी वहीं दूसरी तरफ आगे क्या होने वाला है ये सोचकर दर्शक रोमांचित हो उठेंगे। लगभग 52 एपिसोड वाला यह धारावाहिक हर शनिवार और रविवार को एंड टीवी पर प्रसारित किया गया जाएगा। एकता कपूर ने कुछ इस तरह इसकी कहानी को पिरोया है कि शुरू से आखिर तक ये धारावाहिक दर्शकों को बांधे रखेगा।  
विज्ञापन


अलग रोल करने की थी चाह
शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री टीना दत्ता के अनुसार पारिवारिक रिश्तों पर आधारित धारावाहिक से अब दर्शक बोर हो चुके हैं। हर वर्ग अब कुछ नया चाहता है। उनकी भी इच्छा थी कि कुछ अलग रोल मिले। डायन के रोल ने उनके दिल की इच्छा पूरी कर दी है। वह शो में जाह्नवी का रोल अदा कर रही हैं जो उज्जैन की रहने वाली है। जैसे उसे शैतानी ताकत की खतरनाक योजना के बारे में पता चलता है वह उसे बेनकाब करने में लग जाती है। यह डायन उसके करीबी लोगों में से एक है। डायन कौन है यही सस्पेंस है। हॉरर शो से दर्शकों में डर पैदा होने की बात पर टीना दत्ता कहती है कि आज के समय ऐसा कुछ नहीं होता है। यह पूरा शो मनोरंजन के लिए है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि दर्शक भी इस सीरियल का भरपूर मजा लेंगे। शो में मेल लीड रोल निभा रहे एक्टर मोहित मल्होत्रा का कहना है कि एंड टीवी के साथ उनका यह दूसरा शो है। वह शो में आकर्ष शर्मा का रोल निभा रहे हैं। आकर्ष शर्मा जाह्नवी का प्रेमी है बल्कि पूरी कहानी में उसका सच्चा साथी भी है। इस शो की पूरी कहानी दर्शकों के मन में रहस्यमय सवाल पैदा करेगी। क्या जाह्नवी को कभी डायन की सच्चाई पता चल सकेगी या फिर वह शैतानी ताकत से हार जाएगी। इस पूरे शो में दर्शकों को हर एपीसोड रोमांच और रहस्य से भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed