फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Proclamation notice issued against Arsh Dalla and Hardeep Nijjar

Punjab News: आतंकी अर्श डल्ला और हरदीप सिंह को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी, टारगेट कीलिंग का है आरोप

Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Apr 2023 01:09 AM IST
सार

कुछ साल पहले पंजाब में एक के बाद एक विभिन्न धार्मिक नेताओं की हत्या हुई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने कई आरोपियों को काबू किया था। जांच में पता चला कि इस हत्याकांड का लिंक विदेश से जुड़ा है। इसके बाद इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई।

विज्ञापन
Proclamation notice issued against Arsh Dalla and Hardeep Nijjar
हरदीप सिंह निज्जर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में हुई टारगेट कीलिंग से जुडे़ पुजारी हत्याकांड में एनआईए की विशेष अदालत ने कनाडा में छिपे आंतकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और हरदीप सिंह निज्जर को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत ने दोनों को एक महीने में अदालत के समक्ष पेश होने का समय दिया है। वरना 18 मई को उसे भगोड़ा करार देने की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


वहीं, अब एजेंसी ने नोटिस आरोपियों के घरों पर लगा दिए हैं। साथ ही अपनी वेबसाइट व विभिन्न संचार माध्यमों पर इसकी सूचना प्रकाशित कर दी। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। दोनों आरोपी मूलरूप से मोगा और जालंधर के पास स्थित गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


साल 2021 में जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या हो गई थी। पहले इस मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही थी लेकिन बाद में मामला टारगेट कीलिंग से जुड़ा होने के चलते एनआईए को सौंपा था। एनआईए ने इस मामले में आठ अक्तूबर 2021 को केस दर्ज किया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला, खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के सरगना हरदीप सिंह निज्जर, गगनदीप सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ दो आरोप पत्र दायर किए थे लेकिन निज्जर पकड़ा नहीं गया था। इसके बाद एनआईए ने उस पर 10 लाख का इनाम घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ साल पहले पंजाब में एक के बाद एक विभिन्न धार्मिक नेताओं की हत्या हुई थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने कई आरोपियों को काबू किया था। जांच में पता चला कि इस हत्याकांड का लिंक विदेश से जुड़ा है। इसके बाद इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई। एनआईए ने नए सिरे से केस दर्ज कर अपनी जांच की। इसके बाद आरोप पत्र दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed