{"_id":"ed439070aeeec8a716ae4673471d110d","slug":"process-start-to-terminate-haryana-ias-sanjeev-kumar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS संजीव कुमार को बर्खास्त करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS संजीव कुमार को बर्खास्त करने की तैयारी
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 May 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कैडर के आईएएस संजीव कुमार की बर्खास्तगी की तैयारी प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। लंबे समय से संजीव कुमार सस्पेंड चल रहे हैं। जेबीटी भर्ती घोटाले में जेल होने के बाद से उनके ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक हरियाणा सरकार को जेबीटी भर्ती घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार था। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद हरियाणा सरकार ने संजीव कुमार को कोर्ट की ओर से अप्रैल माह में तिहाड़ जेल के माध्यम से नोटिस भेजा था।
विज्ञापन
एक माह से पैरोल पर थे
संजीव कुमार करीब एक माह से पैरोल पर थे। इसलिए सरकार के नोटिस का जवाब नहीं पहुंचा है। हाल के ताजा घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस की ओर से संजीव कुमार की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा सरकार दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
मामला आईएएस अधिकारी से जुड़ा होने के कारण डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने भी इस मामले में संज्ञान ले लिया है। डीओपीटी ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि इतने लंबे समय से संजीव कुमार के सस्पेंड रहने का क्या कारण है?
जेबीटी भर्ती घोटाले में हैं सजायाफ्ता
1985 बैच के आईएएस संजीव कुमार जेबीटी भर्ती घोटाले में सजायाफ्ता हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 2020 तक होनी है। हरियाणा में अहम पदों पर सेवाएं दे चुके संजीव कुमार चौटाला सरकार के कार्यकाल में जेबीटी भर्ती के समय प्राथमिक शिक्षा निदेशक रह चुके हैं।
पहले उनकी गिनती चौटाला सरकार के खासमखास अधिकारियों में होती थी, लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ही उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उसी समय से संजीव कुमार सस्पेंड चल रहे हैं। हालांकि, जेबीटी घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आए हुए दो साल हो चुके हैं, लेकिन सरकार को इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार था।
अब दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आ ही चुका है। इसके साथ ही संजीव कुमार के हत्या की सुपारी देने संबंधी एक नए अपराध में शामिल होने का खुलासा हुआ है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि अब उनका बर्खास्त होना तय है।