फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Process of Punjab Panchayat Election Started

पंजाब में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू: चुनाव आयोग ने सभी डीसी को दिए नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश

Wed, 31 Jul 2024 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 09:43 AM IST
सार

पंजाब में 2018 में कांग्रेस सरकार के समय में पंचायत चुनाव हुए थे। उस समय 13276 सरपंचों व 83831 पंचों का चुनाव करवाया गया था। पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद अधिकारियों को ही पंचायतों का कार्यवाहक अफसर लगा दिया गया था।

विज्ञापन
Process of Punjab Panchayat Election Started
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जालंधर वेस्ट उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजाब सरकार ने पंचायत चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं। चुनाव आयोग ने इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि चुनाव के लिए पंच व सरपंचों की सीटों को रिजर्व करने की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
विज्ञापन


सभी डीसी को नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र में तुरंत इन आदेशों की पालना करने के लिए कहा गया है कि उम्मीदवारों के साथ ही लोगों को भी इस संबंध में जानकारी हो। पंचायत विभाग की तरफ से गत वर्ष अगस्त में कार्यकाल खत्म होने से पहले ही पंचायतों को भंग कर दिया था। इस मामले में कई सरपंचों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद सरकार को अपने आदेश वापस लेने पड़े थे। सरकार ने इस संबंधी आदेश जारी करने वाले तीन आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद ही पंचायत विभाग की तरफ फरवरी में उन पंचायतों को भंग कर दिया गया था, जिनके कार्यकाल को पूरे पांच साल हो चुके थे। इससे पहले आयोग ने सभी डीसी को मतदाता सूची फाइनल करने के भी निर्देश दिए थे, ताकि जल्द ही चुनाव करवाया जा सकें। पंचायत चुनाव के अलावा विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed