फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   problems of the leaders who demanded votes from the dera increased

डेरे से वोट मांगने वाले नेताओं की मुश्किलें और बढ़ी, अब होगी बड़ी कार्रवाई

Wed, 10 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 10 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
problems of the leaders who demanded votes from the dera increased
Akal Takht - फोटो : File Photo
पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान सामने आया डेरा सिरसा पहुंचकर वोट मांगने का मामला अभी ठंडा पड़ता नजर नहीं आ रहा है।  मामले को लेकर अब श्री अकाल तख्त साहिब के दो जत्थेदारों के बीच ठन गई है।
विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम में सरबत खालसा की ओर से मनोनीत जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने डेरा से वोट मांगने वाले सभी सिख नेताओं का राजनीतिक बॉयकाट का हुक्म जारी किया है। जबकि इससे पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह डेरा से वोट मांगने वाले सिख नेताओं को तनखाइया घोषित कर धार्मिक व आर्थिक सजा सुना चुके हैं, जिसे अधिकांश सिख नेताओं ने पूरी भी कर ली है।
विज्ञापन


ताजा मामले में नेताओं के राजनीतिक बॉयकाट के हुक्म के तहत सिख कौम से अपील की गई है कि डेरा सिरसा से वोट मांगने वाले इन नेताओं का सामाजिक व राजनैतिक बहिष्कार किया जाए, क्योंकि उन्होंने पंथ के साथ धोखा किया है। उन दरवाजों पर जाकर वोट मांगे है जो सिख कौम की मर्यादा नहीं मानते। जत्थेदार ध्यान सिंह मंड ने कहा है कि सरबत खालसा सिख कौम के लिए काम करती है, एसजीपीसी के लिए नहीं। नेताओं के लिए उनकी ओर से जारी फरमान भी सिख कौम की भावनाओं का खयाल रखते हुए ही जारी किया गया है। जबकि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा है कि मंड के फरमान का कोई औचित्य नहीं है। हम उन्हें इस योग्य नहीं समझते कि वे सिख कौम के लिए कोई फरमान जारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन नेताओं पर है डेरे से वोट मांगने का आरोप

problems of the leaders who demanded votes from the dera increased
शिअद-भाजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार : जीत महिंदर सिंह सिद्धू, सिकंदर सिंह मलूका, जनमेजा सिंह सेखो, हरप्रीत सिंह कोट भाई हरदीप सिंह ढिल्लो, दिलराज सिंह भूंदड़, वरिंदर कौर, प्रकाश सिंह भट्टी, कंवलजीत सिंह रोजी बरकंदी, गुरप्रीत सिंह राजू, परमिंदर सिंह ढींढसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, निशान सिंह बुडलाडा, मनतार सिंह बराड़ के नाम है। 

कांग्रेस :  राजिंदर कौर भट्ठल, अर्जुन सिंह, अमरिंदर सिंह राजा , अजीतइंद्र सिंह, केवल सिंह ढिल्लो, रणदीप सिंह नाभा, अजायब 
सिंह भट्टी, दर्शन सिंह बराड़, कुशलदीप सिंह ढिल्लो, साधु सिंह धर्मसोत, करण कौर बराड़, खुशबाग सिंह जटाना, राजिंदर सिंह समाना, दमन कौर बाजवा के नाम लिस्ट में है। 
  
आम आदमी पार्टी : नरिंदर सिंह संधा।

डेरा के बाहर बैठक करने वाले अकाली नेता 
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के इंद्रइकबाल सिंह अटवाल, रंजीत सिंह तलवंडी, दीदार सिंह भट्टी, दरबारा सिंह गुरु, ईशर सिंह मिहरबान, जगदीप सिंह नकई, दर्शन सिंह कोट वड्डा, गुलजार सिंह, इकबाल सिंह भूंदा, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, हरी सिंह नाभा, अजीत सिंह शांत, सुरिंदर सिंह, परमबंस सिंह बंटी, मनप्रीत सिंह वियाली के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed