फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   problem in fog; plane and train late by shedule

कोहरे का कहर: ट्रेन और विमान यात्री रहे परेशान

Tue, 17 Dec 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
problem in fog; plane and train late by shedule

कोहरे के कारण मंगलवार को भी शताब्दी समेत सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चंडीगढ़ पहुंचीं।

विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस के मंगलवार को भी 11 घंटे देरी से आने के कारण चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए जाने वाली ट्रेन भी तीन घंटा देरी से रवाना हुई।

ट्रेनों से लेट होने से सबसे ज्यादा परेशानी रात के यात्रियों को आ रही है। उन्हें ठंड में स्टेशन पर ट्रेन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

ये ट्रेनें हुईं लेट
- नई दिल्ली से सुबह की शताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से आई
- इलाहाबाद से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग 11 घंटा देरी से पहुंची
- लखनऊ से आने वाली सद्भावना डेढ़ घंटे देरी से चंडीगढ़ पहुंची
 - हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल चार घंटा देरी से पहुंची
- हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस डेढ़ देरी से चंडीगढ़ आई
- ऊना से नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंची
- नई दिल्ली से ऊना जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई

दो फ्लाइट लेट
कोहरे का असर शुरू हो चुका है। कोहरे की वजह से चंडीगढ़ आने वाली दो फ्लाइटें दिल्ली में रद्द कर दी गईं जबकि दो फ्लाइट शहर के एयरपोर्ट पर देरी से उतरीं। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ये फ्लाइटें हुईं रद्द
- जेट एयरवेज की शाम तो 5.10 बजे आने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि यह फ्लाइट कोहरे की वजह से दिल्ली से रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एयर इंडिया की सुबह 10.45 बजे आने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल करना पड़ा।

इनमें हुई देर
स्पाइस जेट की सुबह दिल्ली से आने वाली फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से पहुंची। एयर इंडिया के यात्रियों को टैक्सी के माध्यम से दिल्ली भेजा गया तो वहीं जेट एयरवेज ने अपने यात्रियों को अन्य विकल्प उपलब्ध करवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed