फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pro kabaddi league schedule released

प्रो कबड्डी लीग: 3 महीने 138 मैच, और भी बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा

Thu, 29 Jun 2017 05:06 PM IST
मुंबई से संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला
मुंबई से संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला Updated Thu, 29 Jun 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league schedule released
कबड्डी - फोटो : Star Sports
क्रिकेट और कुश्ती के बाद देशवासी अब कबड्डी का रोमांच देखने को तैयार हो जाएं। 28 जुलाई से प्रो कबड्डी लीग शुरू होने जा रही है। वहीं लीग के मुकाबले इस बार चंडीगढ़ में नहीं होंगे। इसमें पहली बार ‘हरियाणा स्टीलर्स’ भी मैदान में उतर रही है। हरियाणा की टीम की ओर से सोनीपत को अपना घरेलू मैदान घोषित किया है।
विज्ञापन


हालांकि आयोजकों की पहली पसंद चंडीगढ़ था, लेकिन कोई बेहतर स्टेडियम नहीं मिलने के कारण अभी फिलहाल सोनीपत में ही मैच कराए जाएंगे। इस बार प्रो कबड्डी सीजन-5 का आगाज 28 जुलाई से होने जा रहा है। मुंबई में प्रो कबड्डी सीजन-5 की घोषणा के अवसर पर हरियाणा स्टीलर्स के सीईओ मुस्तफा घोष ने कहा कि, पहली बार हरियाणा की टीम इस लीग खेलने उतर रही है।
विज्ञापन


इस सीजन के मुकाबले चंडीगढ़ में कराने पर फोकस था लेकिन फिलहाल सोनीपत को फाइनल किया गया है, जहां सभी मुकाबले करवाए जाएंगे। इस बार लीग में टीमों की संख्या को बढ़ाकर 12 किया गया है। इससे पहले के सीजन में 8 टीमें ही भाग लेती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई से अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 138 मैच खेले जाएंगे। लीग के कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा कि अब यह खेल देशभर में लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार चार नई टीमों को शामिल किया गया है।

 

ये हैं इस बार की टीमें

pro kabaddi league schedule released
कबड्डी
बंगलूरू वारियर्स, दबंग दिल्ली, गुजरात फोर्टनेगीअंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, बंगलूरू बुल्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणे पलटन, यू मुंबा, यूपी योद्धा, तमिल थलाइवस, तेलगू टिटंस

देशभर में होंगे मुकाबले
प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 के मुकाबले इस बार देश के विभिन्न हिस्सों में खेले जाएंगे। 13 हफ्ते तक चलने वाली लीग के दौरान सभी 12 टीमों के मुकाबले उनके घरेलू मैदानों के अलावा अन्य हिस्सों में भी होंगे।

हरियाणा के खिलाड़ी टक्कर देने को तैयार
हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ी मोहित चिल्लर के अनुसार कबड्डी का खेल लगातार लोकप्रिय हो रहा है। पहली बार खेलने उतरी हरियाणा की टीम के सभी खिलाड़ी उत्साह और जोश से लबरेज हैं। सभी खिलाड़ी लीग के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे हैं और अब पूरी तरह से टक्कर देने को तैयार हैं। टीमें ज्यादा होने से रोमांच भी बढ़ेगा। लीग के जरिये कबड्डी का रोमांच देशभर में फैले यहीं उनकी ख्वाहिश है।

टूर्नामेंट लंबा पर खिलाड़ी तैयार
यूपी योद्धा टीम के खिलाड़ी रिशांक ने बातचीत में कहा कि टीम का यह पहला सीजन होगा। इसे लेकर टीम में चुने गए खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। टूर्नामेंट काफी लंबा है, लेकिन टीम का हर सदस्य इसके लिए तैयार है। कैंप में खिलाड़ी इन दिनों काफी अभ्यास कर रहे हैं। रिशांक ने कहा कि उनकी टीम युवा व अनुभव का मिश्रण है। टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed