फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Priyanka Gandhi wrote a letter to Navjot Singh Sidhu

Patiala: जेल में बंद सिद्धू को प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्ठी, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

Sun, 27 Nov 2022 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Nov 2022 09:18 PM IST
सार

प्रियंका गांधी द्वारा चिट्ठी लिखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। अटकलों का बाजार गर्म है कि सिद्धू की रिहाई के बाद उन्हें कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इससे यह भी माना जा रहा है कि सिद्धू की नजदीकियां अब भी गांधी परिवार से हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi wrote a letter to Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

रोड रेज मामले में पटियाला की केंद्रीय जेल में एक साल की सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिट्ठी भेजी है। हालांकि प्रियंका ने चिट्ठी में क्या लिखा है, इस बारे में कुछ पता नहीं लगा है लेकिन इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि सजा काट कर रिहा होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उधर, जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाणा ने प्रियंका गांधी की किसी भी चिट्ठी के जेल में न आने की बात कही है। 

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा बनाया था। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने तल्ख तेवरों को जाहिर किया था। चुनावी सभा में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण देने से इनकार कर दिया था। रोड रेज मामले में सजा होने के बाद सिद्धू से जेल में मिलने पार्टी का कोई आला नेता नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

 
अब सजा के छह महीने पूरे होने के बाद प्रियंका गांधी द्वारा चिट्ठी लिखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। अटकलों का बाजार गर्म है कि सिद्धू की रिहाई के बाद उन्हें कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इससे यह भी माना जा रहा है कि सिद्धू की नजदीकियां अब भी गांधी परिवार से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed