फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private schools will have to give parents one hour to meet

Haryana: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती, अब अभिभावकों को देंगे एक घंटा मिलने का समय

Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
सार

शिक्षा निदेशालय के पास अभिभावकों की शिकायतें पहुंची थी कि जब वे स्कूल में मुख्याध्यापक व प्राचार्य से मिलने जाते हैं तो उन्हें रिस्पेशन या फिर वेटिंग रूप में घंटों बैठाया जाता है और कई बार तो उन्हें बिना मिले ही वापस लौटना पड़ता है।

विज्ञापन
Private schools will have to give parents one hour to meet
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अब निजी स्कूल संचालकों को हर रोज एक घंटा अभिभावकों को मिलने का समय देना होगा। यही नहीं स्कूल के सूचना पट्ट पर बाकायदा नोटिस चस्पा करना होगा। शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी निजी स्कूल संचालकों के प्राचार्यों व मुख्याध्यापकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि अभिभावकों को रोज एक घंटा मिलने का शेड्यूल निर्धारित करना होगा। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के पास अभिभावकों की शिकायतें पहुंची थी कि जब वे स्कूल में मुख्याध्यापक व प्राचार्य से मिलने जाते हैं तो उन्हें रिस्पेशन या फिर वेटिंग रूप में घंटों बैठाया जाता है और कई बार तो उन्हें बिना मिले ही वापस लौटना पड़ता है। लिहाजा निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा सकते हुए शिक्षा निदेशालय ने मुख्याध्यापकों को हर रोज अभिभावकों को मिलने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने मांगी विद्यालयों के खाली पड़े भवनों की सूचना

सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के बाद खाली हुए भवनों की विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिलावार स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। निदेशालय की ओर से जिला अधिकारियों को लिखे पत्र में जिलावार विद्यालयों के खाली पड़े भवनों की सूचना भेजने का निर्देश दिया है। निदेशालय की ओर से फार्मेट भेजा गया है, इसमें विद्यालय का नाम व संख्या सहित उसकी श्रेणी यानी कि प्राइमरी, मिडिल, हाई या फिर सेकेंडरी स्कूल है, यह सूचना मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 12 हजार अतिथि अध्यापकों को एलटीसी की सौगात

नियमित शिक्षकों की तरह अब अतिथि अध्यापक भी सैर-सपाटा कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने 12 हजार अतिथि अध्यापकों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) देने का फैसला लिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों को भारत भ्रमण या किसी ऐतिहासिक, धामिक व पर्यटन स्थल पर जाने के लिए एलटीसी दी जाएगी। अतिथि अध्यापकों को ब्लाक वर्ष 2020-233 के लिए एलटीसी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed