फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private school, mp kirron kher, parents, school scam, chandigarh

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सांसद किरण खेर से मिले अभिभावक

Sun, 22 May 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 22 May 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
private school, mp kirron kher, parents, school scam, chandigarh
किरण खेर, सांसद - फोटो : amar ujala
शहर के प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ करीब एक महीने से अभियान में शामिल कई अभिभावक शनिवार को सांसद किरण खेर से मिले। सेक्टर-8 में खेर के जनता दरबार में चंडीगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन प्रेसिडेंट नितिन गोयल की अगुवाई में अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों की फीस,निजी पब्लिशर्स की किताबें सिलेबस में जबर्दस्ती शामिल करवाने और स्कूल कैंपस में महंगी किताबें और ड्रेस बेचने के मामले को लेकर ज्ञापन दिया। खेर ने अभिभावकों को मामले में शिक्षा सचिव से बातचीत करने का आश्वासन दिया। नितिन गोयल के अनुसार खेर ने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर मनमानी को रोकने के लिए कोई सही मैकेनिज्म प्रशासन द्वारा बनाए जाने की बात कही। 
विज्ञापन


उधर यूटी प्रशासन द्वारा हाल ही में बड़े स्तर पर सुपरिंटेंडेंट और अन्य कर्मचारियों के 350 से अधिक तबादलों का मामला भी सांसद किरण खेर के पास पहुंचे। सीटीयू कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य रणजीत सिंह के अनुसार खेर ने मामले में एडवाइजर से बातचीत कर मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed