फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private buse also permit for Schools and Colleges

स्कूल-कालेजों के लिए निजी बसों को भी परमिट

Fri, 25 Apr 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Apr 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
Private buse also permit for Schools and Colleges

हरियाणा में स्कूलों, कालेजों और अन्य शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को लाने-ले-जाने के लिए अब निजी बसों को भी परमिट दिए जाएंगे।ये कांट्रेक्ट कैरिज परमिट कहलाएंगे। हरियाणा सरकार ने इस बारे में नई नीति घोषित कर दी है।

विज्ञापन


राज्य की परिवहन आयुक्त सुमिता मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो बसें और वाहन पहले से शैक्षणिक संस्थानों में लगे हुए हैं, उन्हें रोड टैक्स से छूट दे दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए फैसले से निजी वाहनों की वित्तीय व्यवहार्यता में सुधार होगा और विद्यार्थियों के अभिभावकों पर परिवहन शुल्क के रूप में अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक वाहनों को चलाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसका लाभ विद्यार्थियों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त ने बताया कि ऐसे परमिट बड़े वाहनों के अलावा तिपहिया वाहन मसलन ऑटो रिक्शा और अन्य छोटे वाहन मसलन मोटर कैब, मैक्सी कैब के लिए भी जारी किए जाएंगे।

तिपहिया या मैक्सी कैब जैसे वाहन नगर निकाय सीमा के अंदर और पांच किलोमीटर की परिधि में चल सकेंगे। अगर स्कूल, कालेज या अन्य शैक्षणिक संस्थान नगर निकाय क्षेत्र से बाहर होगा तो वे उनका क्षेत्र शैक्षणिक संस्थान से 15 किलोमीटर की परिधि तक सीमित रहेगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे सभी वाहन जिन्हें विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों द्वारा केवल विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए प्रयोग किया जाता है, को कांट्रैक्ट कैरिज परमिट दिया जाएगा।


शर्त यह है कि ऐसे वाहन को केवल निर्धारित क्षेत्र या निर्धारित रूट पर ही प्रयोग किया जाएगा। वाहन मालिक सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम दरों पर किराया वसूल सकता है।

अलबत्ता, उन्हें किराया दरें दर्शानी होंगी। ऐसे वाहन के चालक के कार्य घंटे निर्धारित होंगे। वाहन के दोनाें तरफ संचालक का नाम और पता लिखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed