{"_id":"62f9308aab771a7fe1280248","slug":"private-bus-operators-will-not-agitate-for-15-days-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: आश्वासन के बाद माने निजी बस ऑपरेटर, अब 15 दिन नहीं करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: आश्वासन के बाद माने निजी बस ऑपरेटर, अब 15 दिन नहीं करेंगे आंदोलन
Mon, 15 Aug 2022 01:58 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:58 AM IST
सार
परिवहन विभाग में कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 18 अगस्त को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में कर्मचारियों के साथ ही संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते निजी बस चालक व परिचालक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा जायज मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद राज्य के निजी बस ऑपरेटरों ने अपना प्रस्तावित रोष कार्यक्रम रद्द कर दिया है। पंजाब भवन में निजी बस ऑपरेटरों के साथ रविवार को बैठक में कैबिनेट मंत्रियों ने बस ऑपरेटरों की मांगों पर एक-एक कर विचार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मान सरकार उनकी मांगों के प्रति संजीदा है और समाज के सब वर्गों को साथ लेकर राज्य का विकास करना चाहती है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि सरकार की नीति बिना किसी पक्षपात के सबको विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर उद्योग से भी बड़ी संख्या में नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। इसलिए उनकी जायज मांगों को हमदर्दी से विचारा जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों को राहत देने के लिए ही सरकार ने हाल ही में ऐमनेस्टी स्कीम शुरू की थी। मंत्रियों के आश्वासन के बाद बस ऑपरेटरों की संस्था पंजाब मोटर यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपना अगला रोष कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बुलाई 18 को बैठक
परिवहन विभाग में कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल को रोकने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 18 अगस्त को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में कर्मचारियों के साथ ही संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
27 डिपो में 2200 बसों का नहीं हुआ संचालन
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए परिवहन विभाग के 27 डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण से राज्य में 2200 सरकारी बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।