{"_id":"582770454f1c1b7304b39722","slug":"private-builder-protest-in-mohali-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे पैसे भरने पर नहीं मिले प्लॉट, अलाटी आए संघर्ष की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे पैसे भरने पर नहीं मिले प्लॉट, अलाटी आए संघर्ष की राह
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बिल्डर के दफ्तर का किया घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली सेक्टर-86 स्थित एक प्राइवेट बिल्डर द्वारा बसाई गई कॉलोनी के लोग शनिवार को संघर्ष की राह पर आ गए। प्लॉट होल्डर एसोसिएशन के प्रधान कुलविंदर सिंह की अगुवाई में लोगों इकट्ठा हुए। इसके बाद उन्होंने बिल्डर के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की।
लोगों का कहना था कि कॉलोनी में 1100 प्लॉट हैं। लेकिन अब तक 100 के करीब लोगों को प्लॉटों के कब्जे दिए गए हैं। लोगों का आरोप है कि उन्होंने डेवलपर को पूरा भुगतान कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्लॉट अलॉट नहीं किए जा रहे हैं। लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, कई लोग प्लॉटों के इंतजार में अपनी जान तक खो चुके हैं।
लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने उनके पैसे किसी दूसरे प्रोजेक्ट में निवेश कर दिए हैं। वहीं, अब पता चला है कि जमीन दो निजी बिल्डरों को बेचने की कोशिश की है। प्लॉट होल्डर्स एसोसिएशन के प्रधान कुलविंदर सिंह धरने को संबोधित करते हुए कहा कि गमाडा व पुडा ऐसे बिल्डरों पर बनती कार्रवाई करे। लोगों ने बताया कि जिन लोगों को प्लॉटों के कब्जे दिए गए हैं। उन्हें अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया। इसके अलावा एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके हर शनिवार को डेवलपर के दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। जिक्रयोग है कि कई साल पहले उक्त बिल्डर ने प्रोजेक्ट बसाना शुरू किया था। बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट का प्रचार किया गया था। वहीं, कई प्रकार के दावे किए गए थे।