फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner escapes from Patiala Central Jail

Patiala News: पटियाला केंद्रीय जेल से कैदी भागा, सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 13 Aug 2022 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Aug 2022 12:10 AM IST
सार

फरार कैदी के खिलाफ 31 जुलाई 2022 को थाना बख्शीवाला में लूटपाट और थाना सिटी संगरूर में छीना झपटी का केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी को अदालत में पेशी पर ले जाना था। इस संबंध में जब जेल स्टाफ उसे लेने बैरक में पहुंचा तो वहां से कैदी गायब मिला।

विज्ञापन
Prisoner escapes from Patiala Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला केंद्रीय जेल से शुक्रवार सुबह एक कैदी फरार हो गया। इसकी जानकारी जेल प्रशासन को उस समय लगी, जब जेल स्टाफ उसी कैदी को पेशी पर ले जाने के खातिर बैरक में लेने पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब कैदी न मिला तो जेल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। कैमरों की फुटेज में कैदी छत के ऊपर चढ़ता दिखाई दिया। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन को शक है कि आरोपी जेल की छत से फरार हो गया है। इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा कि कैदी जिस स्थान से फरार हुआ है, वहां पीएपी के दो मुलाजिम आधुनिक हथियारों के साथ तैनात रहते हैं। फरार कैदी की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ गोना उर्फ मनी निवासी गांव लुबाना करमू के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
फरार कैदी के खिलाफ 31 जुलाई 2022 को थाना बख्शीवाला में लूटपाट और थाना सिटी संगरूर में छीना झपटी का केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी को अदालत में पेशी पर ले जाना था। इस संबंध में जब जेल स्टाफ उसे लेने बैरक में पहुंचा तो वहां से कैदी गायब मिला। इसके बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। जांच में कैदी ड्योढी की छत के ऊपर चढ़ता दिखाई दिया। इस संबंध में जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाणा का कहना है कि जेल में सुरक्षा को लेकर जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और इसमें किसी जेल कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

अप्रैल 2021 में जेल से भागे थे तीन कैदी
पटियाला जेल से 26 अप्रैल 2021 की रात तीन कैदी फरार हो गए थे। कैदियों ने शौचालय की पानी की पाइप उखाड़कर दीवार में छेद कर दिया था। इसके बाद चादरों को एक-दूसरे से बांधकर रस्सी नुमा बनाकर जेल की चारदीवारी पर लगे लोहे के एंगलों में फंसाया और इसी के सहारे दीवार फांद कर फरार हो गए थे। हालांकि बाद में इन कैदियों की पुलिस ने पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed