फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prison Sentence to boys in Lady Murders Case Sirsa, Was Killed for Money

महिला का कत्ल करते वक्त हाथ नहीं कांपे, अब सजा हो गई तो मांगने लगा रहम की भीख, बोला...

Sat, 01 Dec 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, न्यूज डेस्क, सिरसा(हरियाणा) Updated Sat, 01 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Prison Sentence to boys in Lady Murders Case Sirsa, Was Killed for Money
Court
चंद पैसों के लिए महिला का कत्ल करते समय हाथ नहीं कांपे और अब जब सजा हो गई तो रहम की भीख मांगने लगा। हाथ जोड़ने लगा, आंखों में आंसू आ गए। मामला हरियाणा के सिरसा का है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार की अदालत ने नीरू सोनी हत्याकांड के मामले में सुनवाई करते हुए दीपक शर्मा व संदीप उर्फ पापड़ को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 70,70 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को छह-छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


फैसला सुनाये जाने से पहले कटघरे में खड़े हत्यारे दीपक शर्मा व संदीप की आंखों से आंसू निकल आए। दीपक ने न्यायाधीश से रहम की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके अलावा उसकी बूढ़ी मां का कोई नहीं हैं। इसलिए सजा में नरमी बरती जाए। न्यायाधीश ने जवाब दिया कि तुमने जो अपराध किया है वो रहम के काबिल नहीं। इसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए दोनों हत्यारों को उम्र कैद की सजा सुना दी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने जुलाई 2016 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

दो बेटों के साथ रहती थी मृतका

पुलिस के अनुसार, शहर के मोहता गार्डन निवासी नीरू सोनी अपने दो पुत्रों के साथ रहती थी। 19 जुलाई 2016 की सुबह बड़ा पुत्र दस वर्षीय हिमांशु व छोटा नौ वर्षीय पुत्र लवीश स्कूल चले गए। दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों घर पहुंचे तो अपनी मां को लहूलुहान हालत में बेड पर पाया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग घर आए और नीरू सोनी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पता चला कि लूटपाट के लिए नीरू सोनी की गला घोंट कर हत्या की गई है। नीरू सोनी के कानों से टॉपस, गले से चेन, लॉकेट गायब था। पुलिस ने मृतका के भाई मुनीष कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।

आठवें दिन हुआ था खुलासा

हत्याकांड के आठवें दिन पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए कीर्ति नगर निवासी दीपक शर्मा उर्फ मोनू व संदीप उर्फ पापड़ को गिरफ्तार कर लिया।  दोनों पूछताछ में पुलिस को बताया कि 19 जुलाई 2016 को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे दोनों मिर्ची पाउडर लेकर लूट के इरादे से नीरू सोनी के  घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने नीरू की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया।

नीरू सोनी चिल्लाने लगी तो दीपक व संदीप ने उसका चुन्नी से ही उसका गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों ने उसके कानों से टॉप्स खींचकर निकाले, गले से सोने की चेन, लॉकेट व मोबाइल लेकर दोनों फरार हो गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे स्मैक का नशा करते हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही उन्होंने लूट की योजना बनाई। नीरू सोनी शोर मचाने लगी तो उसकी गला घोंटकर हत्या करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed