{"_id":"5d66673e8ebc3e015e1b4b3b","slug":"principal-suspended-in-video-viral-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीचरों के साथ अश्लील वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीचरों के साथ अश्लील वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल निलंबित
Wed, 28 Aug 2019 06:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर के ब्लॉक तलवाड़ा के तहत आने वाले एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला शिक्षकों के साथ अश्लील हरकतों के वीडियो मामले में आरोपी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग चंडीगढ़ के सचिव कृष्ण कुमार के निर्देश पर की गई।
विज्ञापन
स्कूल दफ्तर के अंदर प्रिंसिपल और महिला शिक्षकों की गंदी हरकतों का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई। जांच कमेटी जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर मोहन सिंह लेहल के नेतृत्व में गठित की गई।
विज्ञापन
इस जांच कमेटी में शामिल डिप्टी डीईओ राकेश कुमार व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) सेक्टर नंबर तीन तलवाड़ा की प्रिंसिपल सुरेश कुमारी ने स्कूल में जाकर महिला व पुरुष अध्यापकों के मौखिक व लिखित बयान लिए और पूरी रिपोर्ट बना कर जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर मोहन सिंह लेहल के माध्यम से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग चंडीगढ़ के सचिव कृष्ण कुमार को भेजी।
विज्ञापन
जाच रिपोर्ट के आधार पर सचिव कृष्ण कुमार ने आरोपी प्रिंसिपल बिक्रम सिह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान प्रिंसिपल बिक्रम सिंह हेडक्वार्टर कार्यालय जिला शिक्षा अफसर तरनतारन में तैनात किया गया है।