फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime Minister Narendra Modi Phone Call to Haryana Home Minister Anil Vij

पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन कर जाना विज का हालचाल, पांच मिनट हुई बात, दुष्यंत भी मिलने पहुंचे

Mon, 15 Jun 2020 10:26 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 15 Jun 2020 10:26 PM IST
सार

  • गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
  • विज ने किया ट्वीट- पीएम का फोन आया तो सारी पीड़ा दूर हो गई

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Phone Call to Haryana Home Minister Anil Vij
प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को फोन कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने विज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विज ने सोमवार को स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सोमवार सुबह 9.44 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैक्स अस्पताल मोहाली में बाई जांघ की हड्डी टूटने के बाद उपचाराधीन मेरा हालचाल जानने के लिए फोन आया तो सारी पीड़ा दूर हो गई। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता की भी आप इतनी चिंता करते हैं आपको कोटि-कोटि नमन व धन्यवाद’। उन्होंने बताया कि मोदी ने उनसे करीब पांच मिनट बातचीत की। प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


विज बीते दिनों अपने निवास स्थान पर फिसल गए थे। उनके जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। उनका मोहाली के मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। वे वहीं पर उपचाराधीन हैं। प्रदेश के अनेक नेताओं ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अस्पताल पहुंचकर विज का दो बार हालचाल जान चुके हैं। सोमवार को सहकारिता मंत्री बनवारी लाल भी गृहमंत्री का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विज से मिले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मैक्स अस्पताल मोहाली में मुलाकात की। उन्होंने विज का हालचाल जाना। दोनों में करीब 30 मिनट बातचीत हुई। दुष्यंत ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed